8 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedAirtel की अक्टूबर में Jio पर बढ़त, 4G और 5G में मार...

Airtel की अक्टूबर में Jio पर बढ़त, 4G और 5G में मार ली बाजी, Trai की रिपोर्ट से खुलासा

Published on

रिलायंस जियो के पास आज के वक्त में सबसे ज्यादा एक्टिव मोबाइल यूजर्स हैं। ट्राई की अक्टूबर 2024 की रिपोर्ट की मानें, तो रिलायंस जियो ने सबसे ज्यादा मंथली यूजर्स अपने साथ जोड़े हैं, लेकिन 4G और 5G के मामले में एयरटेल ने जियो को पीछे छोड़ दिया है। ट्राई की वायरलेस ब्रॉडबैंड यूजर डेटा रिपोर्ट की मानें, तो एटरटेल ने अक्टूबर माह में सबसे ज्यादा 2.08 लाख 4G और 5G यूजर्स को जोड़ा है, जबकि इसी दौरान 3.76 लाख 4G और 5G यूजर्स ने जियो का साथ छोड़ दिया है।

Vi का बुरा हाल
वोडाफोन-आइडिया ने अक्टूबर के दौरान 0.72 मिलियन एक्टिव यूजर्स को खो दिया है। Vi के यूजरबेस में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अगर 5G की बात करें, तो वोडाफोन-आइडिया के पास 5G नेटवर्क मौजूद नहीं है। हालांकि कंपनी 5G नेटवर्क रोलआउट करने जा रही है। ऐसा कंपनी की ओर से दावा किया गया है। वोडाफोन-आइडिया को 0.92 मिलियन 3G और 4G यूजर्स का नुकसान हुआ है।

Vi देश में लगा रहा 5G नेटवर्क
वोडाफोन की तरफ से देशभर में 5G नेटवर्क को रोलआउट किया जा रहा है। वही जियो और एयरटेल की तरफ से पहले ही 5G सर्विस को लॉन्च कर दिया गया है। ट्राई की अक्टूबर की रिपोर्ट की मानें, तो जियो का एक्टिव यूजरबेस बढ़कर 448.44 मिलियन हो गया है। वही एयरटेल का एक्टिव यूजरबेस 178.8 मिलियन है।

क्यों घटे जियो के 4G और 5G यूजर्स
एनालिस्ट की मानें, तो जियो के 4G और 5G यूजर्स बेस के घटने की वजह इनएक्टिव यूजर्स हो सकते हैं। दरअसल जियो ने इनएक्टिव 4G यूजर्स के मोबाइल नंबर को बंद करने का काम किया है, जिसकी वजह से जियो के 4G और 5G यूजर्स में गिरावट दर्ज की जा रही है। साथ ही जियो के यूजरबेस में कमी की वजह जुलाई में होने वाले टैरिफ हाइक को माना जा रहा है।

जियो की भारत में बादशाहत बरकरार
अगर ओवरऑल बात करें, तो अक्टूबर माह में भारत में मोबाइल यूजरबेस गिरकर 3.31 फीसद गिरकर 1.15 बिलियन रह गया है। इस दौरान जियो मार्केट लीडर बना हुआ है। इस दौरान 13.45 मिलियन यूजर ने मोबाइल नंबर पोर्टिबिलिटी की रिक्वेस्ट डाली है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...