21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यमंगलुरु: केरल के युवक ने की साइबर धोखाधड़ी में 1.71 करोड़ की...

मंगलुरु: केरल के युवक ने की साइबर धोखाधड़ी में 1.71 करोड़ की ठगी, गिरफ्तार

Published on

मंगलुरु,

कर्नाटक की मंगलुरु पुलिस ने 1.71 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में केरल के 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान कोझीकोड जिले के चोक्कथ निवासी आकाश ए के रूप में हुई है. उसने कथित तौर पर अपने बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर अपराधों के लिए किया.

पुलिस के मुताबिक, धोखाधड़ी गतिविधियों की शिकायत के आधार पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसे एक अज्ञात व्यक्ति से परेशान करने वाले कॉल और संदेश मिल रहे थे, जो भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का प्रतिनिधि होने का दावा कर रहा है.

जालसाज ने दावा किया कि शिकायतकर्ता के नाम पर एक मोबाइल नंबर पंजीकृत है और इसे मुंबई में अवैध गतिविधियों से जोड़ा गया है. जालसाज ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता के नाम पर मुंबई में केनरा बैंक में एक बैंक खाता खोला और इसका इस्तेमाल धोखाधड़ी के लेनदेन के लिए किया. जांच के दौरान पुलिस को आकाश ए की संलिप्तता के बारे में पता चला.

अधिकारी ने बताया कि उसका बैंक खाता साइबर अपराध से जुड़ा हुआ पाया गया. पुलिस की एक टीम ने उसे केरल में गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई के लिए उसे मंगलुरु ले आई. अधिकारी ने बताया कि उसे अदालत में पेश किया गया है. मामले में शामिल अन्य संदिग्धों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...