23.9 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यपंजाब पुलिस का इनपुट, 32 मिनट में ट्रेस, एक घंटे बाद एनकाउंटर......

पंजाब पुलिस का इनपुट, 32 मिनट में ट्रेस, एक घंटे बाद एनकाउंटर… पीलीभीत 15 राउंड फायरिंग, तीन खालिस्तानी ढेर

Published on

पीलीभीत

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में तीन खालिस्तानी आतंकियों के खात्मे की जानकारी सामने आई है। पंजाब पुलिस की ओर से पूरनपुर इंस्पेक्टर को आतंकियों के इलाके में छुपे होने की सूचना दी गई। इनपुट मिलने के ठीक 32 मिनट बाद खमरिया तिराहे पर तैनात सिपाही ने सुबह 5:07 बजे इंस्पेक्टर को सूचना दी। जानकारी दी गई कि बाइक से तीन लड़के भाग रहे हैं। इनके खालिस्तानी आतंकी होने की आशंका जताई गई। सिपाही के इनपुट के आधार पर सुबह 5:30 बजे तीनों संदिग्धों को पुलिस की टीमों चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस की दबिश बढ़ती देख आतंकियों माधोटांडा के संधू फार्म रास्ते में पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

सुबह 4:35 बजे मिली थी जानकारी
पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार सुबह तीन खालिस्तानी आतंकियों का एनकाउंटर हुआ था। इस घटना को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। इस मामले में कहा गया है कि पंजाब पुलिस ने 23 दिसंबर की सुबह 4:35 बजे कलानौर थाने के इंस्पेक्टर कपिल कौशल से बात की। पंजाब पुलिस की ओर से तीनों आतंकियों के पूरनपुर में छिपे होने की जानकारी दी गई। कलानौर थाना इंस्पेक्टर ने सूचना मिलते ही तमाम पुलिसकर्मियों को इस मामले में अलर्ट किया।

खमरिया तिराहे पर तैनात सिपाही ने सुबह 5:07 बजे इंस्पेक्टर को तीन लड़कों के बाइक से भागने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम एक्टिव हुई और तीनों संदिग्धों को सुबह 5:30 बजे घेर लिया। माधोटांडा के संधू फार्म रास्ते में तीनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम पर फायरिंग की सूचना के बाद एसपी अविनाश पांडे अपने पीआरओ के साथ एनकाउंटर स्थल पर पहुंच गए।

एफआईआर में एसपी का भी जिक्र
पीलीभीत एनकाउंटर को लेकर दर्ज कराए गए एफआईआर में जिले के एसपी अविनाश पांडे की बहादुरी का भी जिक्र किया गया है। एफआईआर में दर्ज किया गया है कि एसपी ने पुलिस टीम को लीड किया। आमने-सामने की मुठभेड़ में एसपी फायरिंग करते हुए आगे बढ़ते गए। आतंकियों की ओर से चलाई गई गोलियां उनके शरीर के आसपास से निकल रही थीं। इस एनकाउंटर में किसी भी समय कोई पुलिसकर्मी अपनी जान गंवा सकता था।

एफआईआर के अनुसार, पूरी पुलिस टीम ने विभिन्न दशाओं और दिशाओं के आधार पर जरूरत के हिसाब से अपनी रक्षा में बदमाशों पर फायरिंग की गई। इसमें एक बदमाश मोटरसाइकिल के पास गिर गया। उसके मुंह से चीख और कराह निकल रही थी। कुछ देर बाद अन्य बदमाशों की चीख सुनाई दी। फायरिंग बंद हो गई। पुलिस टीम उनके पास जाकर देखी तो तीनों घायल पड़े मिले।

पंजाब पुलिस ने की पहचान
पुलिस पुलिस ने गोली लगने से घायल आतंकियों की पहचान की। आतंकियों को अस्पताल ले जाया गया। वहां तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि खालिस्तानी आतंकियों से एनकाउंटर में एसपी अविनाश पांडे ने अपनी सरकारी पिस्टल से दो फायर किए। उनके साथ दो इंस्पेक्टर और एक सब इंस्पेक्टर ने 7 राउंड गोलियां चलाईं। वहीं, पंजाब पुलिस की ओर से 8 राउंड गोली चली। कुल 15 राउंड की फायरिंग में तीनों आतंकी ढेर कर दिए गए।

आतंकियों की गोली से बरेली पुलिस के दो सिपाही घायल हुए। इंस्पेक्टर पूरनपुर और इंस्पेक्टर माधवटांडा के बुलेटप्रूफ जैकेट में एक-एक गोली गोली लगी। दोनों बाल-बाल बचे। आतंकियों की ओर से पुलिस पर 22 राउंड गोली चलाई थी।

आतंकियों के पास से एके-47 राइफल भी बरामद की गई। एनकाउंटर के दौरान एके-47 से 15 और ग्लॉक पिस्टल से 7 गोलियां फायर की गई। खालिस्तानी आतंकियों के पास से बरामद बाइक पीलीभीत के पूरनपुर से ही चोरी की गई थी। मारे गए आतंकी चुराई गई बाइक से घूम रहे थे। उनके पास से बाइक, हथियार, कारतूस आदि बरामद किया गया है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...