24.8 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभेल न्यूज़सांसद आलोक शर्मा के प्रयास से मथुरा हाल्ट लेगी भोपाल एक्सप्रेस

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास से मथुरा हाल्ट लेगी भोपाल एक्सप्रेस

Published on

– गिरिराज जी की परिक्रमा करने जाने वाले श्रद्धालुओं को होगा फायदा

भोपाल

सांसद आलोक शर्मा के प्रयासों से अब मथुरा-वृंदावन जाने वाले श्रद्धालुओं को भोपाल एक्सप्रेस की सुविधा मिलने जा रही है। रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली *शान ए भोपाल* (भोपाल एक्सप्रेस) का हाल्ट मथुरा स्टेशन किए जाने की संस्तुति का पत्र उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के अपर महाप्रबंधक जेएस लाकरा ने सांसद आलोक शर्मा को लिखा है। उल्लेखनीय है कि भगवान गिरिराज जी की परिक्रमा और श्रीकृष्ण जन्मभूमि जाने वाले यात्रियों व श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन का मथुरा स्टेशन पर हॉल्ट किए जाने हेतु सांसद शर्मा ने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी।

सांसद शर्मा ने इस संबंध में रेलमंत्री एवं उत्तर-मध्य रेलवे के जीएम को पत्र लिखा था। दो बार फोन पर चर्चा की। शीतकालीन सत्र के दौरान भी सांसद आलोक शर्मा ने भोपाल एवं आसपास के नगरों से मथुरा वृंदावन जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में मुलाकात कर मांग रखी थी। इसके पश्चात ही ट्रेन नंबर 12155/12156 भोपाल एक्सप्रेस को मथुरा में हॉल्ट देने के बारे में उत्तर मध्य रेलवे के एजीएम लकड़ा ने यह जानकारी भोपाल सांसद को दी है। उन्होंने इस मामले में नियमानुसार उचित कार्रवाई करने की बात भी सांसद शर्मा को लिखे पत्र में कही है।

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...