6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयजिस पर राजीव गांधी सरकार ने लगाया था बैन, 36 साल बाद...

जिस पर राजीव गांधी सरकार ने लगाया था बैन, 36 साल बाद दिल्ली में फिर लौटी सलमान रुश्दी की वो किताब

Published on

नई दिल्ली

सलमान रुश्दी की विवादास्पद किताब ‘द सैटेनिक वर्सेस’ 36 साल बाद भारत में वापस आ गई है। राजीव गांधी सरकार ने इस किताब पर प्रतिबंध लगाया था। मुस्लिम संगठनों ने इस किताब पर ऐतराज जताया था।

दिल्ली हाई कोर्ट ने किताब के आयात पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई बंद कर दी थी। दरअसल सरकार उस अधिसूचना को पेश नहीं कर सकी जिसके आधार पर प्रतिबंध लगाया गया था। इस किताब पर प्रतिबंध के बाद ईरानी नेता रुहोल्लाह खोमेनी ने रुश्दी की हत्या का फतवा जारी किया था। रुश्दी को लगभग 10 साल तक छिपकर रहना पड़ा था। 2022 में कट्टरपंथी हादी मटर ने रुश्दी पर हमला किया था। इस हमले में रुश्दी की एक आंख की रोशनी चली गई थी। बहरीसन्स में किताब की बिक्री पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही है। कई लोगों को किताब की कीमत ज्यादा लग रही है।

दुनिया भर के मुस्लिम संगठनों ने इस किताब को ईशनिंदा मानते हुए विरोध किया था। दिल्ली में बहरीसन्स बुकसेलर्स की मालकिन रजनी मल्होत्रा ने बताया कि किताब की बिक्री अच्छी चल रही है। 1,999 रुपये की यह किताब सिर्फ दिल्ली-एनसीआर के बहरीसन्स स्टोर्स में ही मिल रही है।

बहरीसन्स बुकसेलर्स ने X पर पोस्ट किया, ‘सलमान रश्दी की ‘द सैटेनिक वर्सेस’ अब बहरीसन्स बुकसेलर्स में उपलब्ध है! अपनी कल्पनाशील कहानी और साहसिक विषयों के साथ, इस अभूतपूर्व और उत्तेजक उपन्यास ने दशकों से पाठकों को मोहित किया है। यह अपने प्रकाशन के बाद से ही तीव्र वैश्विक विवाद का केंद्र भी रहा है, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, आस्था और कला पर बहस छिड़ गई है।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...