23.9 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यCM भजनलाल दिल्ली में अमित शाह से मिले तब मिली प्रेस कॉन्फ्रेंस...

CM भजनलाल दिल्ली में अमित शाह से मिले तब मिली प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की ‘पर्ची’, अंबेडकर पॉलिटिक्स पर क्या बोले जूली?

Published on

जयपुर

लोकसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के डॉ भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए बयान से घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस बीजेपी को जमकर घेर रही है। इधर, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमित शाह को डॉ अंबेडकर के लिए अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में माफी मांगनी चाहिए और अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर शाह अपना इस्तीफा भी नहीं दे, तो पीएम मोदी को चाहिए कि खुद अमित शाह का जबरदस्ती इस्तीफा ले। जूली ने सीएम भजनलाल पर भी जमकर सियासी हमला किया।

पीएम मोदी को अमित शाह का इस्तेमाल लेना चाहिए
बीते दिनों डॉ. अंबेडकर को लेकर अमित शाह की टिप्पणी का बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसको लेकर कांग्रेस लगातार उन्हें घेरती जा रही है। टीकाराम जूली ने कहा कि अमित शाह ने डॉ. अंबेडकर का अपमान किया है, उन्हें इस मामले में माफी मांगनी चाहिए और अपना इस्तीफा भी देना चाहिए। उन्होंने पीएम मोदी का नाम लेते हुए कहा कि यदि अमित शाह अपना इस्तीफा नहीं देते हैं, तो मोदी को उनसे जबरदस्ती इस्तीफा लेना चाहिए।

अंबेडकर पर टिप्पणी का खामियाजा तो भुगतना पड़ेग
जूली ने कहा कि अमित शाह की बाबा साहेब पर टिप्पणी से उनकी मन की बात जुबा पर आ गई है। इसका खामियाजा तो उन्हें भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुद्दा यह नहीं की किसने क्या किया, कब क्या हुआ? इतिहास में जाने की जरूरत नहीं है, बस इतनी है कि अमित शाह ने जो कहा है, उसका समर्थन मुख्यमंत्री करते हैं, या नहीं, इसका उन्हें जवाब देना चाहिए। जूली ने इस मामले में पीएम मोदी से हस्तक्षेप करते हुए अमित शाह का इस्तीफा मांगा है।

राहुल ने यदि धक्का मारा है, तो फुटेज जारी करें
जूली ने कहा कि बीजेपी बार-बार कह रही है कि राहुल गांधी ने धक्का मारा। यदि ऐसा है तो आप सीसीटीवी फुटेज क्यों नहीं जारी कर रहे हैं? राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई, जो उनकी छवि खराब करने का प्रयास है। यह सही नहीं है। जूली ने कहा कि आज हमारा सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लोकसभा में जिस तरह का बीजेपी व्यवहार कर रहे हैं, सभापति पर अंगुली उठ रही है कि वो पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहे हैं। बीजेपी के सांसद इंडिया गठबंधन के सांसदों को सदन में जाने से रोक रहे हैं, क्या यह सही है? इस प्रकार की परिपाटी तो गलत है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...