23.9 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यकैलादेवी से लौट रही थी फैमिली, बस-कार में हो गई टक्कर, 3...

कैलादेवी से लौट रही थी फैमिली, बस-कार में हो गई टक्कर, 3 महिलाओं सहित 5 की मौत

Published on

जयपुर,

राजस्थान के करौली जिले में मंगलवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया. इसमें पांच लोगों की मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना में पूरा परिवार खत्म हो गया. आसपास के लोगों ने देखा तो दौड़कर मौके पर पहुंचे. लोगों ने घटना के बारे में जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं.

एजेंसी के अनुसार, यह हादसा सलेमपुर-कुड़गांव रोड पर हुआ. यहां इंदौर के रहने वाले नयन देशमुख अपनी फैमिली के साथ कैलादेवी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे. जब वे कुड़गांव रोड पर पहुंचे तो कार और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई.

करौली के पुलिस अधीक्षक ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि कार में सवार लोग दर्शन कर गंगापुर सिटी जा रहे थे. कुड़गांव थाना क्षेत्र के सलेमपुर-कुड़गांव रोड पर बस से कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. कार का अगला हिस्सा बस के नीचे फंस गया.

इस हादसे में कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में 60 वर्षीय नयन देशमुख, नयन की बहन 60 वर्षीय प्रीति भट्ट, नयन का बेटा 22 वर्षीय खुश देशमुख, नयन की बेटी 25 वर्षीय मानस्वी और उनकी रिलेटिव 55 वर्षीय अनीता शामिल हैं. ये सभी लोग मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले थे.

इस हादसे के बारे में पता चलते ही स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई. घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया. कुड़गांव थाने की एसएचओ रुक्मिणी गुर्जर ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी में भेज दिए गए हैं. पोस्टमार्टम उनके परिवार के सदस्यों के पहुंचने के बाद किया जाएगा

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...