23.9 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यराजस्थान अपहरण केस : 2 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, SHO...

राजस्थान अपहरण केस : 2 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, SHO बनी सिंह ने पिता को गालियां दी

Published on

भरतपुर

डीग जिले के पहाड़ी थाना इलाके में 23 दिसंबर को एक 10वीं क्लास की स्टूडेंट का अपहरण कर लिया गया। इस घटना से पूरा प्रदेश स्तब्ध है। लेकिन 2 दिन बाद भी पुलिस नाबालिग का कुछ पता नहीं लगा पाई है। इधर पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि थाना अधिकारी बनी सिंह नाबालिग के माता पिता पर दबाव बना रहे हैं। नाबालिग के पिता ने बताया कि जब वह अपनी बच्ची के अपहरण की शिकायत लेकर थाने गए तो, SHO ने कहा कि वह ढोंग कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने नाबालिग की मां को भी अपशब्द बोले।

तो SHO बनी सिंह ने उन्हें गालियां दी
नाबालिग के पिता का कहना है कि जब वह अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत देने थाने गए तो SHO बनी सिंह ने उन्हें गालियां दी। हमसे कहा कि हम ढोंग कर रहे हैं। अपहरणकर्ता फायरिंग करते हुए मेरी नाबालिग बेटी को गाड़ी में डालकर ले गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मेरी पत्नी से बत्तमीजी से बात की, SHO ने कहा तुम बिना वजह दूसरे लोगों पर इल्जाम लगा रहे हो।

पुलिस बोली : तलाश जारी, जल्द ग्राफ्ट में होंगे अपराधी
नाबालिग की मां ने कहना है कि कल हम पहाड़ी थाने में FIR करवाने गए थे। उस दौरान पहाड़ी थाना SHO ने हमें धमकी दी और कहा कि तुम लोग ढोंग कर रहे हो। तुमने खुद अपनी बच्ची का किडनैप करवाया। हमारी वह इकलौती बच्ची थी, जिसका अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है। उधर पूरे मामले पर DSP गिर्राज मीणा ने बताया कि नाबालिग को ढूंढने की कोशिश जारी है। कल आरोपियों की लोकेशन का पता लग गया था। जब तक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो, आरोपी वहां से फरार हो गए थे। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नाबालिग के परिजनों का जो कुछ कहना है उसको लेकर उनसे भी बात की जाएगी।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...