23.9 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यबांग्लादेशी आतंकवादी समूह से जान का खतरा, सुवेंदु अधिकारी बोले- मुझे अपनी...

बांग्लादेशी आतंकवादी समूह से जान का खतरा, सुवेंदु अधिकारी बोले- मुझे अपनी परवाह नहीं

Published on

कोलकाता,

बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि उन्हें बांग्लादेश स्थित आतंकवादी ग्रुप से अपनी जान के किसी भी प्रकार के खतरे की चिंता नहीं है. उन्होंने कहा कि वह किसी भी स्थिति में पश्चिम बंगाल के लोग उनकी रक्षा करेंगे.

दरअसल, मंगलवार को मीडिया को बताया गया कि भारतीय एजेंसियों को इनपुट मिला है कि भाजपा नेता को बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर उनके हालिया बयानों के लिए जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश और हिज्ब-उल-तहरीर द्वारा निशाना बनाया जा रहा है.

इसी मुद्दे पर सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग उनकी सबसे बड़ी सुरक्षा हैं. उन्होंने कहा, ‘अगर किसी ने मेरी जान को लेकर कोई धमकी दी है तो मुझे इसकी कोई परवाह नहीं है. मैं सार्वजनिक जीवन में हूं और बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले समेत लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर बोलना जारी रखूंगा.’

लोग मेरी सबसे बड़ी सुरक्षा: BJP नेता
उन्होंने कहा, ‘पश्चिम बंगाल के लोग मेरी सबसे बड़ी सुरक्षा हैं, वे मेरी रक्षा करेंगे. अगर मैं लोगों के साथ हूं, लोगों के बीच हूं, लोगों के पक्ष में हूं तो कोई कारण नहीं है कि मुझे किसी खतरे के बारे में चिंतित होना चाहिए.’ अधिकारी ने पहले कहा था कि अगर कथित अत्याचार जारी रहे तो वह भारत-बांग्लादेश सीमा पर धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे और माल के निर्यात को रोकेंगे.

आपको बता दें कि बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद से अल्पसंख्यकों और हिंदू के खिलाफ लगातार हिंसा हो रही हैं. उपद्रवी अल्पसंख्यकों के घर और प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहे हैं. हाल ही में बांग्लादेश की अंतरिम युनूस सरकार ने भारत राजयनिक संदेश भेजकर शेख हसीना की वापसी की मांग की थी. बांग्लादेश ने कहा है कि सरकार चाहती है कि शेख हसीना को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भारत से वापस लाया जाए, ताकि वह मुकदमे का सामना कर सके.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...