23.9 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यअमित शाह के निधन की चला दी फर्जी खबर, फेसबुक पर फॉलोवर...

अमित शाह के निधन की चला दी फर्जी खबर, फेसबुक पर फॉलोवर बढ़ाने के लिए शर्मनाक कारनामा, गिरफ्तार

Published on

गाजियाबाद

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम इलाके में पुलिस ने एक व्यक्ति को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ‘निधन’ के बारे में सोशल मीडिया पर फर्जी खबर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आरोपी की पहचान मुरादाबाद जिले के निवासी रोहित (34) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पदाधिकारी अनिल शर्मा द्वारा शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद गिरफ्तार किया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त (इंदिरापुरम) स्वतंत्र कुमार सिंह के अनुसार भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम के प्रावधानों के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। सिंह ने कहा, ‘इंदिरापुरम पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी की मदद से आरोपी को वसुंधरा कॉलोनी में हिंडन नदी बैराज के पास से गिरफ्तार कर लिया।’ उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान, रोहित ने स्वीकार किया कि उसने अपने फेसबुक पेज के फॉलोअर बढ़ाने के लिए फर्जी खबर पोस्ट की थी। सिंह ने कहा कि उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...