24 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यऐक्टिव हो गए खुफिया दस्ते, 3 लेवल की सिक्योरिटी चेक के बाद...

ऐक्टिव हो गए खुफिया दस्ते, 3 लेवल की सिक्योरिटी चेक के बाद एंट्री, महाकुंभ में ऐसी सुरक्षा पहले नहीं देखी होगी

Published on

प्रयागराजः

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नए साल को लेकर यहां के मंदिरों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी के साथ महाकुम्भ मेला क्षेत्र, प्रयागराज और आसपास के जिलों में खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (कुम्भ) राजेश द्विवेदी ने बताया कि गलत इरादों को लेकर यहां कोई भी प्रवेश ना कर सके, इसके लिए जनपद प्रवेश के दौरान एक-एक व्यक्ति की जांच की व्यवस्था की गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए खुफिया दस्ते तैनात कर दिए गए हैं।

द्विवेदी ने बताया है कि मंदिरों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि महाकुम्भ, प्रयागराज और आसपास के जिलों में तीन स्तरीय सुरक्षा तंत्र लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर कई जांच केंद्र बनाए हैं। उन्होंने बताया कि दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन में एआई कैमरों का इस्तेमाल शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा ड्रोन, एंटी ड्रोन और ‘टीथर्ड’ ड्रोन अपने स्तर पर अलग अलग मोर्चे पर तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की साइबर सुरक्षा का भी विशेष इंतजाम किया गया है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...