24 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यगुजरात से झारखंड पहुंचा रेप पीड़िता का शव, मंत्रियों की मौजूदगी में...

गुजरात से झारखंड पहुंचा रेप पीड़िता का शव, मंत्रियों की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

Published on

पलामू,

झारखंड के पलामू स्थित पांकी की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता का शव बुधवार शाम उसके गांव पहुंचा. गुजरात के भरूच में दुष्कर्म के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में स्टील की रॉड डाल दिए जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी. उसका इलाज चल रहा था. 23 दिसंबर को उसकी मौत हो गई. बुधवार देर शाम पूरे सम्मान के साथ पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

पीड़िता के शव को मुखाग्नि दिए जाने के समय झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और पूर्व मंत्री वैद्यनाथ राम मौजूद थे. पलामू के उपायुक्त शशि रंजन ने अंतिम संस्कार के लिए पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की राशि सौंपी. इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इलाज के लिए 4 लाख की राशि की व्यवस्था की थी और मंत्री दीपिका पांडे सिंह को घटना की जांच के लिए गुजरात भेजा था.

वित्त मंत्री ने कहा कि घटना की चौंकाने वाली जानकारी के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पीड़िता के इलाज के लिए चार लाख रुपये भेजे हैं. पूरे मामले की जांच के लिए मंत्री दीपिका पांडे सिंह को गुजरात भेजा गया. मौत की खबर सुनकर मुख्यमंत्री बेहद दुखी हैं. सीएम ने वित्त मंत्री को पीड़िता के अंतिम संस्कार की व्यवस्था पूरे सम्मान के साथ करने का निर्देश दिया. वित्त मंत्री ने गुजरात पुलिस से आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है. ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह गुजरात गई थीं और उन्होंने पीड़िता की दुखद मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...