24 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यगिरिराज सिंह ने की नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग,...

गिरिराज सिंह ने की नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग, क्या है बीजेपी का प्लान?

Published on

नई दिल्ली,

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मांग की है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार को भारत रत्न दिया जाना चाहिए. 25 दिसंबर को ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर सुशासन दिवस के मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने एक अहम बयान दिया. उन्होंने कहा कि जब तक बिहार में बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी, अटलजी को सच्ची श्रद्धांजलि नहीं दी जा सकती. इसके बाद सवाल उठने लगा कि क्या बिहार में बीजेपी कुछ और भी सोच रही है?

कहां तो नीतीश कुमार की पार्टी उनकी प्रगति यात्रा के दौरान पोस्टर निकालती है कि 2025 फिर से नीतीश. वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के दो बयान बीजेपी के प्लान नीतीश से जुड़ा सवाल उठाते हैं, गिरिराज सिंह जब नीतीश के लिए भारत रत्न चाहते हैं, तो तेजस्वी की पार्टी इसमें चुनाव तक नीतीश वाली बीजेपी की मजबूरी की तऱफ इशारा करती है. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सरकार उनकी है, नीतीश को दे दें भारत रत्न, चुनाव के बाद जब मतलब निकल जाएगा, तो नीतीश को बीजेपी पूछेगी भी नहीं.

यूं तो बीजेपी में तमाम नेता ये साफ कहते आए हैं कि 2025 का चुनाव नीतीश के नेतृत्व में ही होगा. लेकिन सियासत में सुशासन बाबू कहे जाने वाले नीतीश कुमार के राज में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस मनाती बीजेपी के डिप्टी सीएम का बयान खबर को दिलचस्प बना देता है, बिहार में बीजेपी की अपने दम सरकार की अटल इच्छा जब डिप्टी सीएम जताती है, तो जेडीयू याद कराना नहीं भूलती कि वाजपेयी नीतीश कुमार को लेकर क्या सोचते थे.

हालांकि बयान देकर विजय सिन्हा को भी लग गया कि तीर कहीं उल्टा ना पड़ जाए, इसलिए अपने दम पर सरकार वाली इच्छा से वह ‘नीतीश जाप’ तक लौट आए. वैसे तो यूटर्न लेने के लिए नीतीश मशहूर हैं, लेकिन डिप्टी सीएम का बयानों को लेकर यूटर्न बताता है कि अपने दम पर बिहार में सरकार बनाने के लिए अभी रास्ता बीजेपी को दिखा नहीं है

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...