24.6 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यहत्या के लिए अंडे से अटैक, कर्नाटक बीजेपी विधायक ने लगाया साजिश...

हत्या के लिए अंडे से अटैक, कर्नाटक बीजेपी विधायक ने लगाया साजिश का आरोप

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में बीजेपी विधायक और फिल्म निर्माता एन मुनिरत्ना नायडू पर अंडे से हमला करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बुधवार को घटना के समय मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया था। हालांकि उन्होंने एक समूह की ओर से हमला करने के मामले में जवाबी शिकायत भी दर्ज कराई। शिकायत में विधायक मुनिरत्ना ने कहा कि यह कृत्य उन पर हमला करने और उनकी हत्या करने की साजिश का हिस्सा था।

अंडों में एसिड भरा होने का आरोप
घटना के बाद विधायक मुनिरत्ना को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किए गए अंडों में एसिड और हानिकारक रासायनिक पदार्थ भरा हुआ था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद विधायक मुनिरत्ना ने कहा था कि डॉक्टर्स ने उन्हें दवाइयां दी। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन पर फेंके गए अंडों में कोई एसिड था? तो उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग कठपुतली की तरह काम कर रही है और वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में विस्तार से बात करेंगे।

कांग्रेस ने बोला हमला
इस घटना के बारे में बेंगलुरु के वरिष्ठ कांग्रेस नेता हनुमंतरायप्पा ने कहा कि विधायक मुनिरत्ना एक बेकार व्यक्ति हैं और वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन पर बलात्कार के आरोप हैं और हनी ट्रैप के जरिए विरोधियों को एचआईवी संक्रमित करने की कोशिश करने का आरोप है। मामले को भटकाने के लिए उन्होंने यह नाटक किया। मुनिरत्ना पर हनी ट्रैप कर महिलाओं का शोषण और ब्लैकमेल करने का आरोप है। वह फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं।

क्या है पूरा मामला?
जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस बात का पता चला कि कार्यक्रम में मुनिरत्ना आ रहे हैं तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने पहले मुनिरत्ना की कार पर अंडे फेंकें और इसके बाद जब लक्ष्मीदेवी नगर इलाके में वे अपने समर्थकों के साथ पैदल चल रहे थे, तब उनके सिर पर भी अंडा मारा था। इस बात से नाराज मुनिरत्ना कंटीरवा स्टूडियो के सामने अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए थे। पुलिस ने जब उनसे विरोध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया, तब जाकर वह माने और वहां से उठने को तैयार हुए।

कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री थे मुनिरत्नाविधायक के वहां से जाने के बाद उनके समर्थकों और कांग्रेस समर्थकों के बीच बहस और हाथापाई होने लगी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दोनों पक्षों के लोगों को वहां से खदेड़ा और मामले को शांत कराया था। दरअसल फिल्म निर्माता से राजनेता बने मुनिरत्ना नायडू बीजेपी के विधायक हैं। मुनिरत्ना पूर्व में कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। 2021 से 2023 तक वह कर्नाटक के सांख्यिकी मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...