24.6 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र के बीड में सरपंच की हत्या पर MVA का हल्लाबोल 28...

महाराष्ट्र के बीड में सरपंच की हत्या पर MVA का हल्लाबोल 28 को, फडणवीस बोले-ट्रैजेडी टूरिज्म को बढ़ावा नहीं दूंगा

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र में पराजय के बाद विपक्ष ने सत्तारूढ़ महायुति को बीड सरपंच की हत्या और परभणी के मुद्दे पर घेरने का प्लान बनाया है। बीड के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या को मुद्दा बनाते हुए महाविकास आघाड़ी (एमवीए) ने 28 दिसंबर को मोर्चा निकालने का ऐलान किया है। दोनों घटनाओं के लिए निशाना साधे जाने पर सीएम देवेंद्र फडणवीस के तेवर कड़े हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि मैं ट्रैजडी टूरिज्म नहीं करता हूं। फडणवीस का यह बयान कांग्रेस नेताओं के द्वारा बीड में मृतक सरपंच संतोष देशमुख के परिवार से मुलाकात के बाद आया है।

28 को विपक्ष का हल्लाबोल
विपक्ष के हल्लाबोले में शरद पवार समेत सभी प्रमुख नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। विपक्ष का आरोप है कि संतोष देशमुख की हत्या को 15 दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस ने 7 में सिर्फ 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर शीतकालीन सत्र के दौरान बीड और परभणी हिंसा मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए थे। इसके साथ ही उन्होंने बीड के पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया था। एनसीपी नेता जितेंद्र अव्हाड का आरोप है कि देशमुख की हत्या का मामला जबरन वसूली से जुड़ा है। सरपंच देशमुख का 9 दिसंबर को अपहरण क लिया गया था। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। सुप्रिया सुले भी इस मुद्दे पर हमलावर हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य के हालात काफी डराने वाले हैं। विपक्ष द्वारा इस मुद्दे को लेकर अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के नेता और सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे को भी घेरा जा रहा है। विपक्ष की मांग है कि उनका इस्तीफा होना चाहिए।

क्या बोले सीएम फडणवीस?
फडणवीस ने राज्य में एक सरपंच और एक अंबेडकरवादी की मौत के बाद बीड और परभणी का दौरान नहीं करने पर प्रतिक्रिया दी है। फडणवीस ने कहा है कि दोनों स्थानों पर उनके जाने की बजाए सरकार की कार्रवाई को देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरा फोकस ट्रैजेडी टूरिज्म की बजाए ठाेस कार्रवाई पर है। फडणवीस ने कहा कि मैं ट्रैजेडी टूरिज्म को बढ़ावा देने में विश्वास नहीं करता। फडणवीस ने कहा कि दोनों घटनाएं बेहद गंभीर हैं। जो बात मायने रखती है, वह है मेरी सरकार द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई। जब मैं शीतकालीन सत्र में व्यस्त था, तब उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की थी।

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...