24.6 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यमशहूर RJ सिमरन सिंह ने फांसी लगाकर दी जान, गुरुग्राम वाले घर...

मशहूर RJ सिमरन सिंह ने फांसी लगाकर दी जान, गुरुग्राम वाले घर में मिला शव, लोग कहते थे ‘जम्मू की धड़कन’

Published on

गुरुग्राम

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में जम्मू-कश्मीर की मशहूर RJ सिमरन सिंह ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उनका शव उनके गुरुग्राम सेक्टर 47 वाले फ्लैट में मिला है। वे एक फ्रीलांस रेडियो जॉकी (RJ) थीं। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग सात लाख फॉलोअर्स थे। उनका शव उनके परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

‘जम्मू की धड़कन’ खामोश
पुलिस के मुताबिक, उनके साथ रह रही एक दोस्त ने पुलिस को सूचना दी। सिमरन का परिवार जम्मू का रहने वाला है। वहां उन्हें ‘जम्मू की धड़कन’ कहा जाता था। सिमरन काफी एक्टिव सोशल मीडिया यूजर थीं। वे अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती थीं। सिमरन ने 13 दिसंबर को आखिरी इंस्टाग्राम रील पोस्ट की थी। उस रील में उन्होंने लिखा था कि सिर्फ़ एक लड़की, जिसकी हंसी कभी खत्म नहीं होती, अपने गाउन के साथ बीच पर राज कर रही है।

पुलिस कर रही जांच
सिमरन सिंह की मौत की खबर से उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पुलिस ने सिमरन के शव को उनके परिवार को सौंप दिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। मौत के असली कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सिमरन के निधन पर दुख जताया
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सिमरन के दुखद निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। एक बयान में उन्होंने और डॉ फारूक अब्दुल्ला ने उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक संयुक्त बयान में कहा गया कि सिमरन की आवाज़ और आकर्षण जम्मू-कश्मीर की भावना से मेल खाता था। हमारे क्षेत्र के सांस्कृतिक ताने-बाने में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...