9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयपूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन, जानें एम्स ने अपने बुलेटिन में...

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन, जानें एम्स ने अपने बुलेटिन में क्या बताया

Published on

नई दिल्ली

2 बार देश के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का गुरुवार की रात को निधन हो गया। मनमोहन सिंह को गुरुवार की रात को तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स के इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा था। उसी दौरान उनका निधन हो गया। एम्स ने एक बुलेटिन जारी करते हुए मनमोहन सिंह की मौत का कारण बताया है।

लेटर में बताया गया है कि 92 वर्ष की आयु में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उम्र से संबंधित बीमारियों का उनका इलाज चल रहा था। लेटर में बताया गया है कि 26 दिसंबर की रात को अचानक उनकी यादाश्त चली गई। उन्हें तुरंत 8 बजे के आसपास दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पहले भी हुए थे भर्ती
बता दें कि मनमोहन सिंह का स्वास्थ्य लगातार खराब चल रहा था। 1932 में पाकिस्तान में जन्में मनमोहन सिंह को इससे पहले सबसे लंबे समय तक 2021 में अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। फिर 13 अक्टूबर 2021 को बुखार की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती रहना पड़ा था। इस दौरान भी उनकी तबीयत बेहद खराब थी। आज 26 दिंसबर को मनमोहन सिंह ने आखिरी सांस ली।

पीएम मोदी ने जताया दुख
उनकी मौत पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि ‘भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मनाता है। साधारण परिवार से उठकर वह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक मजबूत छाप छोड़ी। संसद में उनका हस्तक्षेप भी व्यावहारिक था। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।’

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...