24.6 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यहरियाणा के यमुनानगर में दो लोगों की गोली मारकर हत्या, 4 हमलावरों...

हरियाणा के यमुनानगर में दो लोगों की गोली मारकर हत्या, 4 हमलावरों ने दौड़ाकर ताबड़तोड़ की फायरिंग

Published on

चंडीगढ़

हरियाणा के यमुनानगर से सनसनीखेज खबर सामने आई है, यहां गांव लखा सिंह खेड़ी में अज्ञात बदमाशों ने तीन लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई वहीं एक अन्य घायल हो गया। घटना का वीडियो पीटीआई ने एक्स पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि बदमाशों ने अपने चेहरे को ढका हुई है, उनके हाथों में बंदूकें हैं और वे लगातार गोली चला रहे हैं। हमले में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो जाती है, वह इस वीडियो में जमीन पर मुंह के बल गिरा हुई दिखाई भी दे रहा है, हालांकि यह वीडियो इतना वीभत्स है कि इसे हम आपके साथ शेयर नहीं कर सकते हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना सुबह 8 बजकर 15 मिनट के आस-पास हुआ। तीन युवक जिम से लौट रहे थे तभी बाइक सवार आरोपियों ने उनकी गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। कार में सवार लोगों को जैसे ही पता चला कि उनको घेर लिया गया है वे गाड़ी से उतरकर भागने की कोशिश करने लगे हालांकि हमलावरों ने उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। आरोपियों ने कार सवार युवकों दौड़ाकर गोली मारी। हमले में दो की मौके पर ही मौत हो गई, हलांकि एक शख्स घायल हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दहशत में आ गए।

घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में 4 से 5 लोग लगातार फायरिंग कर रहे हैं। हमारी सलाह है कि इस वीडियो कमजोर दिलवाले न देंखें। पुलिस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज लेकर गई है, आस-पास के लोग दहशत में हैं, मामले में आगे की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह आपसी रंजिश का मामला लग रहा है, हालांकि हर एंगल से जांच की जा रही है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...