6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयशनिवार को राजकीय सम्मान के साथ होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार,...

शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, दी जाएगी 21 तोपों की सलामी

Published on

नई दिल्ली,

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल, शनिवार को सुबह 10-11 बजे दिल्ली में शक्ति स्थल के पास होगा. उनकी बेटी आज देर रात अमेरिका से दिल्ली पहुंचेगी. डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली के मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित उनके आवास पर रखा गया है. उनका पार्थिव शरीर कल रात एम्स से यहां लाया गया था.

अब आज उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जहां खास लोगों के साथ-साथ आम लोग भी उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे. भारत में पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार के दौरान विशेष राजकीय प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है. इसका उद्देश्य देश के प्रति उनके योगदान और उनके पद की गरिमा का सम्मान करना होता है.

21 तोपों की सलामी
अंतिम संस्कार से पहले पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर को भारत के राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगे में लपेटा जाता है. इसके अलावा अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें 21 तोपों की सलामी भी दी जाती है. इस सलामी को सर्वोच्च राजकीय सम्मान का प्रतीक माना जाता है.

पूर्व प्रधानमंत्री की अंतिम यात्रा के दौरान सुरक्षा और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाता है. उनकी अंतिम यात्रा में आम जनता से लेकर गणमान्य लोग और राजनेता शामिल होते हैं. इसके अलावा सैन्य बैंड और सशस्त्र बलों के जवान भी अंतिम यात्रा में शामिल होते हैं और पारंपरिक मार्च करते हैं.

केंद्र सरकार ने रद्द किए सभी कार्यक्रम
देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार दिल्ली में विशेष स्मारक स्थलों पर किया जाता है, जैसे जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का अंतिम संस्कार राजघाट परिसर में किया गया था. वहीं कई पूर्व प्रधानमंत्रियों के लिए अलग से समाधि स्थल भी बनाया जाता है. आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी जिसमें पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी. सरकार ने आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...