20 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यछह साल की बेटी को लेकर दवा लेने जा रहे कपल की...

छह साल की बेटी को लेकर दवा लेने जा रहे कपल की बाइक वैन की चपेट में आई, तीनों की मौत

Published on

बिजनौर,

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक दंपति अपनी छह साल की बीमार बेटी को लेकर क्लीनिक पर दवा लेने जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए. इस हादसे में तीनों की जान चली गई. ये भी सामने आया है कि दंपति के बीच रिलेशन इतने खराब हो गए थे कि पत्नी ने पुलिस को बुलाकर पति को अरेस्ट भी करवा दिया था. हालांकि जब बेटी बीमार हुई तो उनके बीच सुलह हो गई थी.

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एक दंपति जिनके बीच हाल ही में सुलह हुआ था, वो अपनी बेटी की दवा लेने जा रहे थे और हादसे का शिकार हो गए. यह हादसा गुरुवार की शाम को हुआ था, जब रविंद्र (35) अपनी पत्नी शीतल (30) और बेटी आयुषी (6) के साथ बाइक से किरतपुर से बिजनौर जा रहे थे.

टायर फटने से वैन हो गई थी आउट ऑफ कंट्रोल
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, किरतपुर थाने के एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि बुधपुर नैन सिंह गांव के पास एक वैन का टायर फट गया था, जिसकी वजह से वो आउट ऑफ कंट्रोल हो गई और उसने बाइक को टक्कर मार दी.

कपल के बीच बातचीत हो गई थी बंद
एसएचओ ने आगे बताया कि दंपत्ति को हाल ही में वैवाहिक समस्याओं का सामना करना पड़ा था. उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर को बहस इतनी बढ़ गई कि शीतल ने पुलिस को बुला लिया और इसके बाद रवींद्र को गिरफ्तार करवा दिया था. इस घटना के बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी, लेकिन जब बेटी बीमार हो गई तो दोनों के बीच सुलह हो गई थी.

Latest articles

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

More like this