20 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यचिराग पासवान की पार्टी के नेता के घर ED की रेड, तीन...

चिराग पासवान की पार्टी के नेता के घर ED की रेड, तीन शहरों में छापेमारी

Published on

पटना,

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (R) के नेता हुलास पांडेय के अलग-अलग शहरों में स्थित घरों पर ईडी ने छापेमारी की है. पटना, बेंगलुरु और दिल्ली में हुलास पांडेय के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की है.हुलास पांडेय बिहार के बहुचर्चित पूर्व विधायक और बाहुबली नेता हैं. जानकारी के मुताबिक, ED की टीम हुलास पांडेय के पटना स्थित गोला रोड और बेंगलुरु समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

अपराधों की लंबी फेहरिस्त
हुलास पांडेय पर अवैध अथियार रखने (IPC sec 386), खतरनाक हथियार से नुकसान पहुंचाने, हत्या की कोशिश, जाने से मारने की धमकी, आपराधिक षड़यंत्र, शांति भंग करने, सरकारी अधिकारी को परेशान करने, वसूली और रंगदारी मांगने जैसे कई संगीन मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं. हालांकि, उन्हें किसी भी मामले में कोर्ट के द्वारा दोषी नहीं ठहराया गया है.

कितनी है संपत्ति?
अगर हुलास पांडेय की संपत्ति की बात करें, तो 2015 में दायर किए गए हलफनामे के मुताबिक, उनकी संपत्ति 4 करोड़ रुपये से ज्यादा है और उनपर 10 लाख रुपये का कर्ज है. हुलास पांडेय के पास दो एसयूवी स्कॉर्पियो और पजेरो है, जिनकी कुल कीमत करीब 32 लाख रुपये हैं. इनके पास पटना के पॉश इलाके बोरिंग रोड में अपना घर है जबकि आरा और बक्सर में भी कई संपत्तियां हैं.

Latest articles

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

More like this