19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभेल न्यूज़भोजपाल महोत्सव मेला का आज अंतिम दिन, रंग-बिरंगे गुब्बारे छोडकऱ होगा समापन

भोजपाल महोत्सव मेला का आज अंतिम दिन, रंग-बिरंगे गुब्बारे छोडकऱ होगा समापन

Published on

बॉलीवुड नाइट में डेशी डियो बैंड की प्रस्तुति

भोपाल।

राजा भोज की नगरी भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेला का रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ रंग-बिरंगे गुब्बारे छोडकऱ समापन किया जाएगा। आज मेले का अंतिम दिन है। शनिवार को एक लाख से ज्यादा लोग परिवार के साथ मेला देखने पहुंचे। 15 नवंबर से चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले में अब तक 25 लाख से ज्यादा लोग शिरकत कर चुके हैं। मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि यह शहरवासियों का प्यार और आशीर्वाद है, जो भरपूर मिल रहा है।

मेला मंच पर आयोजित बॉलीवुड नाइट में वैशाली रायकवार ने मेलोडी गीतों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि सांसद आलोक शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास विरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि रविवार 29 दिसम्बर को रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कऱ मेले का समापन किया जाएगा। 45 दिनों तक चले मेले में शहरवासियों का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिला। शहरवासियों को एक ही परिसर में मनोरंजन करने के साथ ही घूमने फिरने और खरीदारी करने का मौका मिला।

महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि मेले में विभिन्न तरह की सामग्री के छोटे-बड़े करीब 400 स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों से ग्राहकों ने विभिन्न प्रकार की सामग्री की खरीदारी की। शहरवासी मेले में लगाए गए फर्नीचार की दुकानों के साथ ही कालीन, कम्बल, गर्म कपड़े, कश्मीरी शॉल, वूलन, क्राकरी, घरेलू उपयोग की सामग्री, सहारनपुर के फर्नीचर सहित विभिन्न तरह के सामानों की खरीदी की।

द ग्रेट जैमिनी सर्कस शो का अंतिम दो दिन
मेले में चल रहा द ग्रेट जैमिनी सर्कस देखने बड़ी संख्या में परिवार के साथ शहरवासी पहुंच रहे हैं। तीन शो में चल रहे सर्कस में रशियन और अफ्रीकन कलाकार एक से बढ़कर एक हैरत अंगेज करतब दिखा रहे हैं। 29 दिसम्बर तक चलने वाले मेले में द ग्रेट जैमिनी सर्कस का अंतिम 3 शो बचा है।

इनकी रात- दिन की मेहनत से होता है आयोजन
भोजपाल महोत्सव मेला पदाधिकारियों की मेहनत और लगन से यह पूरा आयोजन सफल हो पता है। इसमें महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, सुनील साह, महेंद्र नामदेव, ज़ाहिद खान, दीपक बैरागी, देवेंद्र चौकसे, शैलेंद्र सिंह जाट, चन्दन वर्मा, विनय सिंह, अखिलेश नागर, केश कुमार शाह, आफताब सिद्दिकी, मधु भवनानी, दीपक शर्मा, गोपाल शर्मा, सुनील वैष्णव, वाहिद खान, गौरव जैन, सुभाष दरवई सहित अन्य सदस्य शामिल होते हैं।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

बीएचईएल ने लगाया चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों को बांटी पोषण सामग्री

झांसी। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के प्रति अपनी...

बीएचईएल से 11 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त भेल असिस्टेंट इंजीनियर्स एसोसिएशन ने दी विदाई

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल ) भोपाल से शुक्रवार को 11 कर्मचारी अपनी...

बीएचईएल में बीते वित्त वर्ष की सफलता का जश्न, सामूहिक भोज के साथ नई ऊर्जा का संचार

झांसी। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में वित्त वर्ष 2025-26 के शानदार...