19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यबिहार में अपनी किस्मत आजमाएगी हेमंत सोरेन की JMM, विधानसभा चुनाव के...

बिहार में अपनी किस्मत आजमाएगी हेमंत सोरेन की JMM, विधानसभा चुनाव के लिए इन 12 सीटों पर ठोका दावा!

Published on

रांची

बिहार में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) इस बार महागठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पार्टी ने बिहार विधानसभा की कम से कम 12 सीटों पर दावेदारी ठोकने का मन बनाया है। सूत्रों के मुताबिक, झामुमो राजद और कांग्रेस से बिहार में चुनाव लड़ने के लिए 12 सीटें मांगने की योजना बना रहा है।

इन सीटों पर जेएमएम की नजर
पार्टी का दावा है कि बिहार के सीमावर्ती इलाकों में उसका मजबूत जनाधार है। झामुमो का तर्क है कि इन क्षेत्रों में पार्टी के कार्यकर्ता सक्रिय हैं और पहले पार्टी के विधायक भी यहां से चुने जा चुके हैं। जिन सीटों पर झामुमो का दावा है, उनमें तारापुर, कटोरिया, मनिहारी, झाझा, बांका, ठाकुरगंज, रूपौली, रामपुर, बनमनखी, जमालपुर, पीरपैंती और चकाई शामिल हैं।

जल्द होगी गठबंधन की बैठक
झामुमो के नेताओं ने कहा है कि इन सीटों पर पार्टी के पास न केवल मजबूत कार्यकर्ता हैं, बल्कि चुनाव लड़ने के लिए उपयुक्त उम्मीदवार भी तैयार हैं। जल्द ही राजद और कांग्रेस के साथ गठबंधन की बैठक होगी, जिसमें इन सीटों को लेकर चर्चा की जाएगी।

2020 के चुनाव में झामुमो को नहीं मिली थी सफलता
गौरतलब है कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में झामुमो ने अकेले चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी। इस बार झारखंड में राजद और कांग्रेस को पर्याप्त सीटें देकर गठबंधन को मजबूत किया गया था। झामुमो को उम्मीद है कि इसी तरह बिहार में भी महागठबंधन के तहत सीटों का समान बंटवारा होगा।

महागठबंधन से उम्मीद
झामुमो की दावेदारी और रणनीति से साफ है कि वह इस बार बिहार के चुनावी परिदृश्य में बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी कर रहा है। पार्टी को महागठबंधन से काफी उम्मीदें हैं और यदि सीट बंटवारे पर सहमति बनती है, तो यह चुनावी समीकरणों को नया मोड़ दे सकता है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this