7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यआशीष पटेल के मामले को लेकर क्या करेगी अपना दल एस? क्या...

आशीष पटेल के मामले को लेकर क्या करेगी अपना दल एस? क्या ये एनडीए में फूट की है आहट?

Published on

लखनऊ:

लोकसभा चुनाव के बाद अब सभी राजनीतिक दल 2027 यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। बीजेपी ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। वहीं बीजेपी की सहयोगी अपना दल सोनेलाल के नेता और कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद पार्टी और मंत्री की मुश्किलें बढ़ गई है। वहीं इन आरोपों के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं चलने लगी है। माना जा रहा है कि गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार पाल ने सभी कयासों को सिरे से खारिज कर दिया है।

दरअसल सपा विधायक व अपना दल कमेरवादी की नेता पल्लवी पटेल ने कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के विभाग में हुए प्रमोशन को लेकर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। पल्लवी पटेल ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कैबिनेट मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। उधर मामले के तूल पकड़ने के चलते अपना दल एस के नेता व कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल को एक के बाद एक सफाई देनी पड़ रही है। आशीष पटेल ने मंगलवार को भी एक्स पर पोस्ट करते हुए सफाई दी है। साथ सूचना विभाग और एसटीएफ पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है। आशीष पटेल के इन आरोप से यूपी की राजनीति गरमा गई है। चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है। चर्चा है कि सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

177 लोगों का प्रमोशन विधिसंगत
इस मामले पर अपना दल सोनेलाल के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार पाल ने कहा कि हमारे मंत्री आशीष पटेल पूरी तरह ईमानदार और बेदाग है। चाहे अमिताभ ठाकुर हो या विधायक पल्लवी पटेल, ये सभी राजनीतिक इर्ष्या वश सिर्फ बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 177 लोगों का प्रमोशन विधिसंगत है। इनका प्रमोशन ईमानदार आईएएस के द्वारा गठित टीम ने किया है। राज कुमार पाल ने कहा कि कोई तथ्य नहीं है, लेकिन फिर भी आरोप लगाए जा रहे हैं। मंत्री आशीष पटेल ने पूरी पारदर्शिता के साथ काम किया है।

सरकार में काम करने का मौका मिला
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जैसे योगी सरकार पूरी निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ काम कर रही है, वैसे ही उनके सभी मंत्री भी पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं। ये सभी आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार साथ नहीं होती तो सरकार उसका खंडन कर देती। राज कुमार पाल ने कहा कि हमारी पार्टी अपना दल सोनेलाल अभी डेवलप कर रही है, हमें मौका सरकार में काम करने का मौका मिला है।

इसलिए ना ही हम लोग और न ही हमारे मंत्री ऐसा कोई गलत काम नहीं करेंगे। आशीष पटेल भी कह रहे हैं अगर किसी को कोई शक है तो सीबीआई जांच भी करा सकता है। उन्होंने कहा कि कही कोई नाराजगी नहीं है, पूरी तरह से सरकार और बीजेपी हमारे साथ खड़ी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this