14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeभेल न्यूज़ट्रांसपोर्ट नगर कोकता के अनंत पुरा गांव में ड्रग तस्कर की 100...

ट्रांसपोर्ट नगर कोकता के अनंत पुरा गांव में ड्रग तस्कर की 100 करोड़ कीमत की जमीन पर कब्जा— जिला प्रशासन ने मकान, फॉर्म हाउस, फैक्ट्री पर चला बुलडोजर

Published on

भेल भोपाल।

ट्रांसपोर्ट नगर कोकता के अनंत पुरा गांव में ड्रग तस्कर की 100 करोड़ कीमत की जमीन पर कब्जा— जिला प्रशासन ने मकान, फॉर्म हाउस, फैक्ट्री पर चला बुलडोजर,भेल क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कोकता के अनंत पुरा गांव में ड्रग्स तस्कर शारिक और उसके परिवार से जुड़े अवैध निर्माण पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चल गया है।

यहां करीब 50 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने फॉर्म हाउस, वेयर हाउस, फैक्ट्री और मकान को तोड़ा गया। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी मौके पर पहुंची। इनकी मदद से अवैध निर्माण हटाया गया।

जिस सरकारी जमीन पर ड्रग तस्कर ने कब्जा कर रखा है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 100 करोड़ रुपए बताई जा रही है।गौरतलब है कि भोपाल पुलिस ने कॉलेज छात्राओं से जुड़े रेप-ब्लैकमेलिंग केस में शाहवर मछली और उसके भतीजे यासीन को गिरफ्तार किया था। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद यासीन का चाचा शारिक मछली भी पुलिस की गिरफ्त में आया।

बॉक्स———
राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा
इधर राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने दो टूक शब्दों में कहा कि अपराधी कोई भी हो, लेकिन उसे बख्शा नहीं जाएगा। यह तो सिर्फ शुरुआत है। आगे—आगे देखिए ओर भी बडी कार्रवाई की जाएगी। इस तरह के लोग मानव समाज के दुश्मन हैं। अपराधी कोई भी हो चाहे किसी भी दल का हो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में मंत्री विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी अपने—अपने बयान जारी किए हैं।

यह भी पढ़िए: ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में बहस शाह का विपक्ष पर गुस्सा जानें क्या कहा राजनाथ सिंह ने

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल के राजस्व में 18 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल, 2.4 लाख करोड़ रुपये पहुंची ऑर्डर बुक

हरिद्वार। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग और निर्माण इकाई, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स...

भोपाल आगमन पर बीचईएल अफसर वेंकटाचलम का भव्य स्वागत

भोपाल। शहर के बीएचईएल कारखाने के सिविल विभाग के पूर्व सहयोगियों और मित्रों के...

बीएचईएल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

भोपाल। भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण को सफल...