16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययमन में सजा-ए-मौत पाई भारत की निमिषा प्रिया की क्या टल सकती...

यमन में सजा-ए-मौत पाई भारत की निमिषा प्रिया की क्या टल सकती है फांसी? अब सिर्फ ब्लड मनी विकल्प, ईरान का बड़ा ऐलान

Published on

सना

केरल की रहने वाली नर्स निमिषा प्रिया को यमन में मौत की सजा का सामना कर रही हैं। यमनी नागरिक की हत्या के केस में जेल में बंद प्रिया की फांसी को यमनी राष्ट्रपति से मंजूरी के बाद उनके बचने के विकल्प बेहद सीमित हो गए हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने निमिषा की मदद करने के लिए सभी कानूनी विकल्प तलाशने की बात कही है। इसमें ब्लड मनी (मृतक के परिवार को एक राशि देकर माफी लेना) का विकल्प शामिल है। वहीं ईरान की ओर से भी निमिषा की मदद की बात कही गई है। एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने कहा है कि निमिषा के लिए हम जो भी अच्छा से अच्छा कर सकते हैं, वो करेंगे।

एक दशक से ज्यादा समय से यमन में रह रही प्रिया पर यमनी नागरिक तलाल महदी की हत्या करने का मामला साबित हुआ है, जिससे निमिषा का कथित तौर पर क्लीनिक में साझेदारी पर विवाद था। निमिषा को 2017 में गिरफ्तार किया गया और 2018 में हत्या का दोषी पाया गया। निमिषा को ट्रायल कोर्ट ने 2020 में मौत की सजा सुनाई। सजा को 2023 में यमन के सुप्रीम ज्यूडिशियल काउंसिल ने बरकरार रखा और दिसंबर 2024 में यमनी राष्ट्रपति ने भी फांसी को मंजूरी दे दी।

अब ब्लड मनी की आखिरी उम्मीद
निमिषा प्रिया को फांसी से बचाने के लिए ब्लड मनी का आखिरी विकल्प बचा है। यमनी कानून में ब्लड मनी का प्रावधान है। इससे निमिषा की फांसी की सजा टल सकती है। ब्लड मनी एक तरह का मुआवजा (एक निश्चित राशि) होता है। इसे दोषी के परिवार की ओर से पीड़ित के परिवार को दिया जाता है। अगर पीड़ित का परिवार ब्लड मनी पर राजी हो जाए तो दोषी को मौत की सजा से बच जाता है। यमनी अदालत ने निमिषा के मामले में ब्लड मनी विकल्प खुला छोड़ा है। ऐसे में अगर मक्तूल महदी का परिवार ब्लड मनी लेने को तैयार हो जाता है तो निमिषा की जान बच जाएगी। महदी के परिवार का रुख इसमें सबसे अहम है।

प्रिया के पति टॉमी थॉमस ने कहा है कि वह अपनी पत्नी की जान बचाने के लिए दीया (ब्लड मनी) देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों से हम निमिषा को बचाने की कोशिश में लगे हैं। अभी भी हमें उम्मीद है तलाल महदी के परिवार से बात करके इसका समाधान निकल आएगा। निमिषा प्रिया की 13 वर्षीय बेटी ने भी अपनी मां को माफी मिलने, भारत लौटने और उनसे फिर से मिलने की उम्मीद जताई है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने निमिषा प्रिया की सजा कम करने या महदी के परिवार से ब्लड मनी पर बातचीत करने के लिए राजनयिक प्रयास की बात कही है।

ब्लड मनी क्या है?
ब्लड मनी यमन के कानून के सजा-ए-मौत का एक कानूनी और सांस्कृतिक विकल्प है। खासकर ऐसे मामलों में जहां दोनों परिवारों के बीच सुलह या वित्तीय मुआवजा संभव हो। इसके लिए दी जाने वाली राशि पीड़ित का सामाजिक दर्जा और अपराध की प्रकृति पर निर्भर करती है। यह राशि आमतौर पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत के जरिए तय होती है। निमिषा के केस में भी फिलहाल ब्लड मनी का विकल्प सबसे अहम है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...