9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीय'किसान खुश नहीं हैं...', PM मोदी से दिलजीत दोसांझ की मुलाकात पर...

‘किसान खुश नहीं हैं…’, PM मोदी से दिलजीत दोसांझ की मुलाकात पर बोले सरवन सिंह पंढेर

Published on

नई दिल्ली,

सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने दो महीने के ‘दिल लुमिनाटी’ ‘टूर के खत्म होने के साथ ही बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. पीएम मोदी से उनकी ये मुलाकात सुर्खियों में बनी हुई है. लेकिन अब किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने दोसांझ की पीएम मोदी से मुलाकात पर प्रतिक्रिया दी है.

किसान नेता पंढेर ने कहा है कि दिलजीत दोसांझ के पीएम मोदी से दिलजीत दोसांझ के मिलने से किसान खुश नहीं हैं. किसानों का कहना है कि दिलजीत को मोदी से मिलने के बजाए किसानों का समर्थन करने के लिए आना चाहिए था. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 38 दिनों से अनिश्चितकालीन अनशन पर है और दोसांझ को उनसे मिलने जाना चाहिए था.

पंढेर ने कहा कि मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और कोई भी उनसे मुलाकात कर सकता है. लेकिन इस मुलाकात का कारण क्या था, हम नहीं जानते. लेकिन पंजाबियों को लगता है कि इस कद वाला सेलिब्रेटी पंजाब और उससे जुड़े मुद्दों की बात करेगा.

उन्होंने कहा कि एक समय पर दिलजीत को कुछ लोग खालिस्तानी समर्थक कहते थे लेकिन अब पीएम मोदी से उनकी मुलाकात के बाद उन्हें कोई ऐसा नहीं कहेगा. हमें उम्मीद है कि पीएम मोदी कुछ समय निकालकर प्रदर्शन कर रहे किसानों से भी मिलेंगे.

बता दें कि पीएम मोदी से दोसांझ की मुलाकातों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह फूलों के गुलदस्ते के साथ एंट्री करते नजर आ रहे हैं. वह पीएम मोदी को देखते ही सिर झुकाकर उन्हें नमस्ते करते हैं. इस मीटिंग के बाद दोसांझ ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि 2025 की जबरदस्त शुरुआत. पीएम नरेंद्र मोदी जी से एक बेहद यादगार मुलाकात. हमने म्यूजिक सहित कई चीजों पर बातचीत की.

Latest articles

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...