11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यपार्टी में दो युवकों से यौन संबंध बनाना चाहता था शख्स, ऐसे...

पार्टी में दो युवकों से यौन संबंध बनाना चाहता था शख्स, ऐसे हुआ नवी मुंबई के सनसनीखेज डबल मर्डर का खुलासा

Published on

नवी मुंबई,

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक डबल मर्डर की मिस्ट्री को आखिरकार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गुरुवार को सुलझा ही लिया. इस मामले में एक बुजुर्ग महिला और उसके बेटे की लाश घर में मिली थी. अब पुलिस ने कमोटे में 70 वर्षीय महिला और उसके बेटे की हत्या के आरोप में 19 वर्षीय दो युवकों को गिरफ्तार किया है.

नवी मुंबई के पुलिस अधिकारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि गीता भूषण जग्गी और उनके बेटे जितेंद्र (45) बुधवार शाम को सेक्टर 6 में अपने घर में मृत पाए गए थे. इसके बाद स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने अलग-अलग एंगल से जांच शुरू कर दी.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि दो व्यक्ति जितेंद्र के साथ आवासीय परिसर में आए थे. इसके बाद दोनों ने 70 वर्षीय महिला और उसके बेटे पर हमला कर उनकी हत्या कर दी. सूचना के आधार पर पुलिस ने उल्वे से 19 वर्षीय संज्योत मंगेश दोडके और शुभम महिंद्रा नारायणी को गिरफ्तार किया.

पुलिस अफसर ने आगे बताया कि दोनों आरोपी जितेन्द्र को जानते थे, जिसने उन्हें 31 दिसंबर की रात को एक पार्टी के लिए बुलाया था. शराब पीने के बाद जितेन्द्र ने दोनों आरोपियों के साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की. जिससे दोनों युवक नाराज हो गए और उन्होंने जितेन्द्र पर एक्सटेंशन बोर्ड से हमला कर दिया. इसके बाद उन्होंने गीता जग्गी का गला घोंट दिया.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि वहां से पीड़ितों के मोबाइल फोन, पर्स, टैब और गहने लेकर आरोपी डोडके और नारायणी घर से भाग गए. अधिकारी ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज होने के 24 घंटे से भी कम वक्त में दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया.

एक पुलिस अधिकारी ने पहले कहा था कि बुधवार शाम को घर आए रिश्तेदारों ने दरवाजा अंदर से बंद पाया और मां-बेटे की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया गया. पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब पुलिस और दमकल कर्मियों ने घर में एंट्री की, तो घर में एलपीजी की गंध आ रही थी. क्योंकि गैस नॉब चालू था, जबकि महिला और उसका बेटा बेडरूम में मृत अवस्था में पाए गए.

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...