16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'तालिबान को कुचले बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते', बोले PAK के...

‘तालिबान को कुचले बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते’, बोले PAK के पीएम शहबाज शरीफ

Published on

नई दिल्ली,

इस्लामाबाद में स्पेशल इन्वेस्टमेंट फैसिलिटेशन काउंसिल (SIFC) की एपेक्स कमेटी को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने तालिबान को लेकर सख्त बयान दिया है. उन्होंने कहा कि तालिबान को कुचले बिना पाकिस्तान आगे नहीं बढ़ सकता. बता दें कि ये बयान पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव और बढ़ती हिंसक घटनाओं के बीच आया है. शहबाज शरीफ ने कहा कि तालिबान ने फिर से सिर उठाया है और इसे कुचले बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते.

शरीफ ने आगे कहा कि हर दिन कोई न कोई घटना होती है. चाहे वह 10 अधिकारी हों, 5 हों, फ्रंटियर कॉर्प्स, पुलिस या सेना के सदस्य हों, उनकी शहादत सबसे बड़ा बलिदान है. हमें न केवल उनका सम्मान करना चाहिए, बल्कि राष्ट्र को यह भी बताना चाहिए कि इस राक्षस को हराना हमारा साझा लक्ष्य है.

शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के राजनीतिक और सैन्य स्टेक होल्डर से एकजुट होने की अपील की और देश में बढ़ते सुरक्षा संकट से निपटने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि हमें इस खतरे को हराने और देश के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक मंच पर आना होगा.

बता दें कि 24 दिसंबर 2024 को पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में कई स्थानों को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 46 लोग मारे गए, जिनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे थे. ये हवाई हमले तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों को खत्म करने के लिए किए गए थे, जो पाकिस्तान में कई हमलों के लिए जिम्मेदार है. इस हमले के बाद अफगान तालिबान ने इन हमलों को संप्रभुता का उल्लंघन बताते हुए निंदा की और बदला लेन की कसम खाई. तालिबान का दावा है कि मरने वालों में कई पाकिस्तानी शरणार्थी थे. इसके जवाब में 28 दिसंबर को अफगान तालिबान ने पाकिस्तान के कई इलाकों पर हमला किया, जिसमें कम से कम 16 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए. इस बीच, TTP भी इस बढ़ते संघर्ष में सक्रिय रही है और उसने पाकिस्तानी बलों पर कई हमलों की जिम्मेदारी ली है.

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बिगड़ते रिश्ते
यह हिंसा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बिगड़ते रिश्तों को उजागर करती है. दोनों देशों ने एक-दूसरे पर सीमा पार आतंकवाद के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को शरण देने का आरोप लगाया है.

पाकिस्तान के लिए बड़ा खतरा कैसे बन गया TTP?
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) अगस्त 2021 में अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से पाकिस्तानी के लिए एक गंभीर चुनौती और खतरे के रूप में उभरा है. इस बदलाव ने TTP को फिर से संगठित और मजबूत होने का मौका दिया, जिसके बाद पाकिस्तानी सुरक्षाबलों पर हमले तेज हो गए. पिछले कुछ वर्षों में TTP ने 1200 से अधिक हमले किए हैं, जिससे पाकिस्तान घबराया हुआ है. ये समूह अन्य आतंकवादी गुटों के साथ अपने गठजोड़ का लाभ उठा रहा है और कथित तौर पर अफगान तालिबान से समर्थन प्राप्त कर रहा है, जिससे पाकिस्तान की सुरक्षा स्थिति और अधिक जटिल हो गई है.

क्या है TTP का मकसद?
TTP का मकसद पाकिस्तान की सरकार को गिराकर शरिया कानून की अपनी कट्टर सोच पर आधारित एक इस्लामी अमीरात बनाना है. इस मकसद को पूरा करने के लिए वह आत्मघाती हमले और टारगेट किलिंग जैसी हिंसक घटनाओं को अंजाम दे रहा है, जिससे सेना पाकिस्तानी सेना और सरकार दोनों घबराई हुई है.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...