14.9 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeराजनीति'5 साल में 22 मंदिरों को गिराने की केजरीवाल सरकार ने दी...

‘5 साल में 22 मंदिरों को गिराने की केजरीवाल सरकार ने दी मंजूरी’, आरोपों पर LG का जवाब

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) कार्यालय द्वारा हाल ही में जारी किए गए बयान ने राजनीति में हलचल मचा दी है. यह बयान तब जारी किया गया है, जब मुख्यमंत्री आतिशी ने चिट्ठी लिखकर एलजी द्वारा धार्मिक स्थानों को तोड़ने के लिए आदेश जारी करने का दावा किया था. अब LG सचिवालय ने दावा किया है कि AAP नेता और विधायक अरविंद केजरीवाल खुद 8 फरवरी 2023 को दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में 9 मंदिरों को गिराने की सिफारिश की थी. केजरीवाल और तत्कालीन मंत्री (गृह) मनीष सिसोदिया ने धार्मिक समिति की सिफारिशों को अप्रूव किया था.

9 मंदिरों को ढहाने के आदेश केजरीवाल ने दिए!
एलजी कार्यालय के मुताबिक, दावे के हिसाब से जिन मंदिरों को तोड़ने का आदेश जारी किया था, उन 9 मंदिरों में से 7 करावल नगर क्षेत्र में स्थित थे, जबकि बाकी दो न्यू उस्मानपुर में थे. एलजी ऑफिस ने बताया कि इसके पहले, 23 जून 2016 को तत्कालीन मंत्री (गृह) सत्येंद्र जैन ने भी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में 8 मंदिरों को गिराने की मंजूरी दी थी.

5 साल में 22 मंदिरों को ढहाने के आदेश
एलजी कार्यायल द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि 2016 से 2023 के बीच कुल 24 धार्मिक ढांचे को गिराने के आदेश जारी किए थे, जिनमें 22 मंदिर और 1 मुस्लिम धार्मिक ढांचा शामिल था. बयान में यह भी कहा गया है कि 17 जुलाई 2017 को सत्येंद्र जैन ने 2 अनजान मजारों के ढहाने की सिफारिशों को “धार्मिक भावनाओं और संवेदनाओं” के आधार पर खारिज कर दिया था, जहां हर हफ्ते सिर्फ 5-10 लोग विजिट के लिए जाते हैं.

सीएम आतिशी के आरोपों को बताया झूठ
दिल्ली एलजी के मुताबिक, इन स्ट्रक्चर को फिल्मिस्तान सिनेमाघर से DCM चौक तक ग्रेड सेपरेटर के निर्माण के लिए हटाना जरूरी था, जिसके लिए भूमि उत्तर रेलवे से एमसीडी को ट्रांसफर की गई थी. एलची कार्यालय ने कहा कि सच्चाई को देखते हुए एलजी सचिवालय के खिलाप आरोप लगाने वाले बयानों को वापस लेने की अपील की, और कहा कि ऐसे आरोपो लगाने वालों को माफी मांगनी चाहिए और सस्ती राजनीति से बचना चाहिए, और ये कि आतिशी के आरोप झूठे हैं.

Latest articles

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...