15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल की डायरेक्टर सुश्री बानी वर्मा ने सीएनसी राउटर मशीन की राष्ट्र...

बीएचईएल की डायरेक्टर सुश्री बानी वर्मा ने सीएनसी राउटर मशीन की राष्ट्र को समर्पित— ट्रांसफार्मर विभाग का किया दौरा, ट्रांसफार्मर को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Published on

भेल भोपाल

बीएचईएल की डायरेक्टर सुश्री बानी वर्मा ने सीएनसी राउटर मशीन की राष्ट्र को समर्पित — ट्रांसफार्मर विभाग का किया दौरा, ट्रांसफार्मर को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,बीएचईएल भोपाल यूनिट में मंगलवार को सुश्री बानी वर्मा, निदेशक (आईएस एंड पी) ने ट्रांसफार्मर विभाग का दौरा किया और विभाग में चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की । अपने विजिट के दौरान उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और उत्पादन प्रक्रियाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। पीके उपाध्‍याय, महाप्रबंधक एवं प्रमुख, बीएचईएल, भोपाल इस अवसर पर उनके साथ उपस्थित थे।

सुश्री वर्मा ने नवनिर्मित प्रेसबोर्ड इंसुलेशन प्रोसेसिंग सुविधा के तहत स्थापित सीएनसी राउटर मशीन राष्ट्र को समर्पित किया। इस नई सुविधा से इंसुलेशन प्रोसेसिंग के कार्यों में उल्लेखनीय सुविधा और गति आएगी। इस अवसर पर वीके बस्‍सी, ईडी-आरओडी, राकेश सिंह, ईडी-टीबीजी, रूपेश तैलंग, एसके महाजन, जीपी बघेल महाप्रबंधकगण, अन्‍य महाप्रबंधक, टीसीबी विभाग के अधिकारी, कर्मकार एवं विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़िए:ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में बहस शाह का विपक्ष पर गुस्सा जानें क्या कहा राजनाथ सिंह ने

सुश्री वर्मा ने ट्रांसफार्मर विभाग में चल रही कैपेक्स परियोजनाओं का निरीक्षण किया तथा ब्लॉक-3 और एनटीबी में निर्माणाधीन ट्रांसफार्मरों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कैपेसिटर विभाग की विनिर्माण गतिविधियों की भी समीक्षा की। साथ ही उन्‍होंने इस अवसर पर वित्‍त वर्ष 2025-26 के दौरान निर्मित 10वें 500 एमवीए, 765 केवी ट्रांसफार्मर  पावरग्रिड, नवसारी के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Latest articles

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

More like this

हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन में नई कार्यकारिणी गठित: संजय चौधरी अध्यक्ष और कमलेश नागपुरे फिर बने महामंत्री

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध 'हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन'  बीएचईएल भोपाल की वार्षिक...

भेल की इंसेंटिव स्कीम की समीक्षा के लिए 3 जुलाई को भोपाल में होगी संयुक्त समिति की बड़ी बैठक

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली के अतिरिक्त महाप्रबंधक एवं...

बेहतर ईलाज का भरोसा दिलाकर सोनागिरी के बीमा अस्पताल को 3 साल पहले सुपर स्पेशलिस्ट तो बना दिया लेकिन सुविधाऐं नदारद

भोपाल और मंडीदीप के 4 लाख बीमित परिवार कराता है भोपाल। केंद्र सरकार के कर्मचारी...