25.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालगोविंदपुरा में एसबीआई एटीएम उखाड़ने की कोशिश नाकाम—पुलिस की सतर्कता से आरोपी...

गोविंदपुरा में एसबीआई एटीएम उखाड़ने की कोशिश नाकाम—पुलिस की सतर्कता से आरोपी गिरफ्तार, बड़ी चोरी टली

Published on

भोपाल।
गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में एसबीआई के एटीएम को उखाड़कर चोरी करने की साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। देर रात एटीएम से छेड़छाड़ कर रहे आरोपियों को गश्त के दौरान पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की तत्परता से एक बड़ी चोरी की घटना टल गई। सहायक पुलिस आयुक्त गोविंदपुरा अदिति भावसार के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह तोमर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी रात के समय एसबीआई एटीएम मशीन को उखाड़कर ले जाने का प्रयास कर रहे थे।

Read Also: बीएचईएल कारखाने के एफसीएक्स विभाग में ठेकेदारों के बल्ले—बल्ले

इसी दौरान गश्त पर तैनात पुलिस टीम को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली, जिस पर तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे लेकिन टीम ने उन्हें दबोच लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी एटीएम चोरी की योजना बना रहे थे हालांकि वे मशीन को पूरी तरह नुकसान पहुंचाने या नकदी निकालने में सफल नहीं हो सके। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त सफेद रंग की टाटा नेक्सॉन कार दो सब्बल, कटिंग ब्लेड, प्लास, पेचकश तथा एक एटीएम कार्ड जब्त किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे किसी संगठित गिरोह से जुड़े हैं या पूर्व में भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहे हैं।

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...