11.3 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाबीएचईएल कारखाने के एफसीएक्स विभाग में ठेकेदारों के बल्ले—बल्ले

बीएचईएल कारखाने के एफसीएक्स विभाग में ठेकेदारों के बल्ले—बल्ले

Published on

अजीबो गरीब बता है कि बीएचईएल का शीर्ष प्रबंधन बचत—बचत की बात कर रहा है तो भोपाल कारखाने के कुछ अफसर अपने लाभ—शुभ के चलते चूना लगाने से नहीं चूक रहे । यदि कारखाने के कुछ ब्लॉकों में पता लगाया जाये तो कई मामले ऐसे मिल सकते है कि वहां के अफसर कतिपेय ठेकेदारों से मिलकर कंपनी को चूना लगाने से नहीं चूक रहे । रही बात विजिलेंस की बात तो उसे फुर्सत ही नहीं है कि कारखाने ब्लॉकों में झांकने की ।

मामला कुछ इस तरह का है कि कारखाने के वर्क्स इंजीनियरिंग विभाग के अंतर्गत एफसीएक्स विभाग में लंबे समय से कुछ ठेकेदार और अफसरों की मिली भगत से उंची दर पर काम देकर कंपनी को नुकसान पहुंचाया जा रहा है विभाग में इस तरह की चर्चाए गर्म है। सिविल वर्क पर इन लोगों की मोनोपॉली से काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है । यहां तक कि बाहर के ठेकेदारों को काम ही नहीं दिया जा रहा है। यदि टाउनशिप सिविल और कारखाना सिविल के कांट्रेक्टों का अध्ययन किया जाए तो दोनों में 25 से 40 फीसदी का फर्क नजर आयेगा ।

सिंगल विण्डों कारखाने से जुड़ा हुआ होने के कारण जो बाहर के ठेकेदार अंदर काम लेना चाहते हैं उन्हें काम तो मिल ही नहीं पाता और कोई टेंडर डाल भी दे तो उसे कारखाने की भीतर प्रवेश में काफी परेशान किया जाता है । रही बात विभाग के मुखिया कि तो उन्हें यहां बिठा जरूर दिया गया है लेकिन वह सिविल के जानकार न के बराबर है । दरअसल वह इलेक्ट्रिनिक के जानकार है इसी तरह एफसीएक्स विभाग के एक अपर महाप्रबंधक को यहां बिठा जरूर दिया गया है लेकिन उनकी पूछ परख न के बराबर है और उस पर प्रबंधन ने उन्हें एफसीएक्स विभाग भेज जरूर दिया है लेकिन वह भी सिविल के नहीं बल्कि टूल एंड गेज के जानकार है वह इस विभाग में 25 सालों से ज्यादा नौकरी कर चुके हैं ।

Read Also: बीएचईएल के जवाहरलाल नेहरू विद्यालय, भेल भोपाल में ‘संस्कारों की जड़ों से सपनों की उड़ान’ थीम पर भव्य वार्षिक उत्सव

भले ही उनकी कोई न सुने लेकिन एक सीनियर मैनेजर का कब्जा इस विभाग पर जरूर है । विभाग के मुखिया भी उनके आगे नतमस्तक हैं यह चर्चाए पूर कारखाना वर्क्स इंजीनियरिंग में रोज सुनी जा सकती है । ऐसे में भगवान ही एफसीएक्स विभाग का मालिक है ।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...

मार्च के अंतिम दिन बीएचईएल भोपाल का टारगेट होगा 4500 करोड़ पार — कैश कलेक्शन में भी नंबर वन,टीसीबी ने किया 1600 करोड़ का...

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट इस बार भी पूरा दम दिखा रही...