27.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभोपालअंतरराष्ट्रीय कथावाचक मनोज अवस्थी की 1000वीं कथा का भव्य आयोजन 23 से—कलश...

अंतरराष्ट्रीय कथावाचक मनोज अवस्थी की 1000वीं कथा का भव्य आयोजन 23 से—कलश यात्रा के साथ होगा धार्मिक आयोजन का शुभारंभ

Published on

भोपाल।
अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कथावाचक मनोज अवस्थी  के मुखारबिंदु से होने वाली 1000वीं कथा का भव्य धार्मिक आयोजन 23 दिसंबर 2025 से भोपाल में प्रारंभ होने जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ सुबह 10 बजे बरखेड़ा पठानी हनुमान मंदिर से कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। यह आयोजन श्रमश्री संस्था के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा एवं महासचिव महेश मालवीय ने भोपालवासियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करें।

Read Also: अंतरराष्ट्रीय वन मेला 2025 की शुरुआत हर्बल उत्पादों की रही विशेष मांग

श्रमिक नेता दीपक गुप्ता ने भी सभी धर्मप्रेमी एवं सामाजिक बंधुओं से कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की है। कथा का आयोजन 23 दिसंबर से प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार मनोज अवस्थी जी के प्रवचन से श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य का अद्भुत संगम प्राप्त होगा। इस अवसर पर सभी धर्मप्रेमी बंधुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।

Latest articles

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं...

24 घंटे में बदली पटवारियों की तबादला सूची, भोपाल में प्रशासनिक फैसले पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में पटवारियों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

More like this