12 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र : नाबालिग किशोर पर था बेटी से प्रेम संबंध का शक,...

महाराष्ट्र : नाबालिग किशोर पर था बेटी से प्रेम संबंध का शक, पिता और भाइयों ने पीट-पीटकर किया मर्डर

Published on

पुणे,

महाराष्ट्र के पुणे में एक लड़की के पिता और दूसरे परिवार के लोगों ने मिलकर एक नाबालिग लड़के की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इन लोगों को शक था कि उस लड़के का इनकी लड़की के साथ प्रेम-संबंध है. मामला संज्ञान में आने पर पुलिस हरकत में आ गई और तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मारे गए लड़के की उम्र 17 साल थी. उसकी हत्या के आरोप में लड़की के पिता समेत तीन परिजनों को गुरुवार के दिन गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों को शक था कि इनकी लड़की के साथ उस लड़के के संबंध थे.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त गणेश तांडे (17) के तौर हुई है. गुरुवार तड़के वाघोली इलाके में आरोपियों ने उसे बुरी तरह से पीटा था, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस अफसर ने आगे बताया कि गणेश नाम का वह किशोर असल में लक्ष्मण पेटकर की बेटी का दोस्त था. वे रोजाना बातचीत करते थे. पेटकर परिवार उनकी दोस्ती के खिलाफ था. इसी के चलते लड़की के परिवार के लोगों ने उसे मारने की योजना बनाई थी.

उन्होंने बताया कि गणेश अपने दोस्तों के साथ रात करीब 12.30 बजे सड़क पर टहल रहा था, तभी लक्ष्मण और उसके बेटों नितिन और सुधीर ने उसे घेर लिया और लोहे की छड़ों और पत्थरों से उस पर हमला कर दिया. आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई की. जिससे गणेश की मौत हो गई.पुणे पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...