9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयगलवान-डेमचोक समेत LAC के कई गांव बने डिजिटल क्रांति का हिस्सा, भारतीय...

गलवान-डेमचोक समेत LAC के कई गांव बने डिजिटल क्रांति का हिस्सा, भारतीय सेना ने लगाए 4G टॉवर

Published on

नई दिल्ली,

चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच भारत ने पिछले 4 साल में LAC का अहम विकास किया है. इस विकास का नया अध्याय LAC को 4G नेटवर्क से जोड़ना है. लद्दाख के गलवान और डेमचोक समेत LAC के दूरदराज गांव अब भारत की डिजिटल क्रांति का हिस्सा बन गए हैं. ये क्षेत्र जो लंबे समय से 4G मोबाइल कनेक्टिविटी से वंचित थे, अब ऑनलाइन हो गए हैं.

भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने इस पहल का नेतृत्व किया और टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं के साथ मिलकर इन दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल टॉवर स्थापित किए. शून्य से नीचे तापमान जैसे कठोर हालात का सामना करते हुए पिछले 5 महीनों में 42 एयरटेल 4G टॉवर सफलतापूर्वक स्थापित किए गए.

कश्मीर के करगिल, सियाचिन, दाऊलत बेग ओल्डी (DBO), गलवान और डेमचोक जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अब मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध है, जिससे स्थानीय समुदायों और इन रणनीतिक स्थानों पर तैनात सैनिकों को लाभ हो रहा है.

ये पहल इस क्षेत्र के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकती है. कनेक्टिविटी ऑनलाइन शिक्षा, टेलीमेडिसिन और आर्थिक विकास के नए अवसर खोलेगी. जिससे सरकारी योजनाओं तक पहुंच संभव हो सकेगी. इसके साथ ही यह लद्दाख में पर्यटन को बढ़ावा देने की अपार संभावनाओं को भी जन्म देगी. इससे स्थानीय लोगों के लिए बेहतर आजीविका के अवसर उत्पन्न होंगे.

Latest articles

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...