11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्ययोगी सरकार ने दो दिन पहले रिटायर हुए यूपी के IPS को...

योगी सरकार ने दो दिन पहले रिटायर हुए यूपी के IPS को ‘नौकरियों’ के मोर्चे पर उतारा

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रिटायर्ड आईपीएस एसएन साबत को नए साल का तोहफा दिया है। एसएन साबत को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, उनकी नियुक्ति 5 साल के लिए की गई है। साथ ही सुभाष सिंह बघेल और सुरेश चंद्र को आयोग का सदस्य बनाया गया है। कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज ने इनकी नियुक्ति को लेकर आदेश कर दिया है। बता दें, आयोग के अध्यक्ष बनाए गए सत्य नारायण साबत 31 दिसंबर को ही रिटायर हुए हैं।

दरअसल, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष का पद काफी समय से खाली चल रहा था। पिछले साल जुलाई महीने में तत्कालीन अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था। अब योगी सरकार ने इस पद पर रिटायर्ड आईपीएस एसएन साबत को अध्यक्ष की कुर्सी सौंप दी है। बताया ये भी जा रहा है कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी आईपीएस को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। माना जा रहा है कि आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति होने के बाद भर्ती प्रक्रिया में भी तेजी आएगी।

डीजी पद से रिटायर हुए एसएन साबत
बता दें, यूपीएसएसएससी के अध्यक्ष सत्य नारायण साबत 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी है। इनका जन्म 23 दिसंबर 1964 में हुआ था वो कोरापुट के रहने वाले हैं। इनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2024 को पूरा हो चुका है, जोकि डीजी पद से रिटायर हुए हैं। रिटायर होने के दो दिन बाद ही योगी सरकार ने एसएन साबत को UPSSSC आयोग के अध्यक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारी दे दी है।

रिटायर्ड आईपीएस एसएन साबत ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी है। उन्होंने योगी सरकार में जेल महानिदेशक और महानिरीक्षक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। सरकार ने UPSSSC भर्तियों में पारदर्शिता और निष्पक्षता लाने के उद्देश्य से एनएस साहब को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...