10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यक्या मातोश्री में संजय राउत को धकियाते हुए कमरे में बंद किया...

क्या मातोश्री में संजय राउत को धकियाते हुए कमरे में बंद किया गया और उद्धव खामोश रहे, माजरा क्या है?

Published on

मुंबई

सोशल मीडिया में शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता संजय राउत से कथित बदसलूकी की खबरें चल रही हैं। रिपोर्टस के अनुसार, 26 दिसंबर को उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री में यूबीटी कार्यकर्ताओं की मीटिंग में गुस्साए कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ राउत पर हमला किया, बल्कि धकियाते हुए एक कमरे में ले गए और उन्हें बंद भी कर दिया। वरिष्ठ पत्रकार भाऊ तोरसेकर के पर्सनल ब्लॉग में यह दावा किया गया कि इस नोंकझोंक के दौरान उद्धव ठाकरे भी मौजूद थे, मगर वह पूरे घटनाक्रम के दौरान खामोश रहे। बाद में कई मीडिया रिपोर्ट में भी इस घटना का जिक्र किया गया। भाऊ तोरसेकर के इस दावे का एनबीटी पुष्टि या समर्थन नहीं करता है। हालांकि भाऊ तोरसेकर के दावे और मीडिया रिपोर्टस के बाद भी शिवसेना (यूबीटी) की ओर से इस घटना के बारे में कोई खंडन या बयान नहीं आया है। उद्धव ठाकरे और संजय राउत भी खामोश हैं।

मातोश्री की मीटिंग में आखिर क्या हुआ?
मराठी पत्रकार भाऊ तोसेकर ने अपने वीडियो ब्लॉग में दावा किया कि 26 दिसंबर को बीएमसी चुनाव को लेकर यूबीटी पदाधिकारियों की मीटिंग बुलाई गई थी, जिसमें शाखा प्रमुख और विभाग प्रमुख के अलावा कई पदाधिकारी शामिल थे। इस बैठक में संजय राउत ने बोलना शुरू किया तो पदाधिकारी नाराज हो गए। यूबीटी पदाधिकारियों ने संजय राउत को चुप रहने की सलाह दी और हार के लिए उनके बड़बोलेपन को दोषी ठहराया। इसके बाद भी जब संजय राउत अपनी बात रखने के लिए अड़ गए तो कार्यकर्ताओं की नाराजगी बढ़ गई। सूत्रों के हवाले से भाऊ तोसेकर ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने संजय राउत को जबरन ले जाकर मातोश्री के किसी कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने नाराज कार्यकर्ताओं को नहीं रोका। संजय राउत कथित तौर पर कई घंटों तक एक कमरे में बंद रहे।

किस बात पर भड़के यूबीटी पदाधिकारी
रिपोर्टस के अनुसार, संजय राउत ने बीएमसी चुनाव में महाविकास अघाड़ी के साथ चुनाव लड़ने की वकालत शुरू की थी, जबकि पदाधिकारी चाहते थे कि पार्टी अपने दम पर चुनाव में किस्मत आजमाए। इस बात पर ही पार्टी पदाधिकारियों से उनका विवाद शुरू हो गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि संजय राउत के बयानों के कारण ही विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार हुई है। इससे संजय राउत भी भड़क गए और उन्होंने भी चेतावनी के अंदाज में बोलना शुरू किया। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, यह नोंकझोंक मारपीट में बदल गई। बता दें कि विधानसभा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) की करारी हार के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ता एमवीए छोड़ने की मांग कर रहे हैं। पार्टी के प्रवक्ता आनंद दुबे ने बताया था कि यूबीटी आगे होने वाली बीएमसी चुनाव में शरद पवार की एनसीपी-एसपी और कांग्रेस से अलग लड़ सकती है। उन्होंने कहा था कि इस मामले में अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...