10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यहरियाणा में सबकुछ गंवा कर अब जागी कांग्रेस, हाईकमान के इशारे पर...

हरियाणा में सबकुछ गंवा कर अब जागी कांग्रेस, हाईकमान के इशारे पर सर्जरी करने में जुटे बाबरिया

Published on

चंडीगढ़

हरियाणा कांग्रेस में बढ़ती गुटबाजी पर केंद्रीय नेतृत्व सख्त हो गया है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को फ्री हैंड बंद करने के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने प्रभारी दीपक बाबरिया को पावरफुल कर दिया है। इसके बाद बाबरिया ने भी इस पर अमल करना शुरू कर दिया है। जिला स्तर पर नियुक्तियों पर रोक लगाने के बाद अब सचिवों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव कर दिया है। इसको लेकर प्रदेश के नेताओं से कोई चर्चा नहीं की गई। केंद्रीय नेतृत्व ऐसा करके नेताओं और कार्यकर्ताओं को ये संदेश देना चाहता है कि कोई भी फेस दिल्ली से ऊपर नहीं है, जो भी पार्टी लाइन से हटकर काम करेगा उसके खिलाफ केंद्रीय नेतृत्व सख्त फैसले भी लेगा।

बाबरिया ने रोकी थी उदयभान की लिस्ट
प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने 18 दिसंबर को प्रभारियों की लिस्ट जारी की थी, जिसे पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया ने अगले ही दिन यानी 19 दिसंबर को एक पेज का प्रेस नोट जारी कर रोक दिया था। चूंकि प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के कहने पर लगाया था, इसलिए यह हुड्‌डा गुट के लिए पहला झटका था।

सचिवों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया
प्रदेश में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिवों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। सचिव विनोदराव गुडाधे और जितेंद्र बघेल अब तक साउथ हरियाणा और नॉर्थ हरियाणा का काम देख रहे थे, लेकिन गुडाधे को उत्तर हरियाणा में अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार व करनाल की जिम्मेदारी दी है। वहीं बघेल अब दक्षिण हरियाणा के सोनीपत, रोहतक, भिवानी, गुरुग्राम और फरीदाबाद का काम देखेंगे। ये आदेश भी बाबरिया की ओर से ही जारी किए गए हैं।

निगम चुनाव से पहले एकजुटता जरूरी
इस बीच हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर और कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा ने कहा कि निगम चुनाव से पहले हरियाणा के कांग्रेस नेताओं में एकजुटता बहुत जरूरी है। इसके लिए वह हाईकमान को पत्र लिखेंगे। कांग्रेस को इन चुनावों का महत्व समझना चाहिए। सोशल मीडिया पर लाइव आकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेता घमंड छोड़े और बैठकर बातचीत करें। उन्होंने कहा कि निकायों पर बीजेपी का कब्जा है। कांग्रेस को भी स्थिर रहना चाहिए। कांग्रेस नेताओं को अपनी स्थिति देखनी चाहिए। पार्टी पर तरस खाना चाहिए। नेताओं को अपना अहम और प्रतिष्ठा त्यागकर आपस में बैठ कर बात करनी चाहिए। कांग्रेस से बड़ा कोई नहीं है। अगर किसी को लगता है तो उसे कांग्रेस छोड़कर चुनाव लड़कर देखना चाहिए।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...