21.4 C
London
Monday, June 15, 2026
HomeराजनीतिCM आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी, केजरीवाल के सामने प्रवेश वर्मा... आखिर...

CM आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी, केजरीवाल के सामने प्रवेश वर्मा… आखिर आ गई दिल्ली चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की पहली लिस्ट जारी हो गई है. बीजेपी ने इस लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. केजरीवाल के खिलाफ पूर्व लोकसभा सांसद प्रवेश वर्मा को टिकट दिया गया है. जबकि भाजपा के दिग्गज नेता रमेश बिधूड़ी कालकाजी में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले कैलाश गहलोत को भी पार्टी ने बिजवासन सीट से टिकट दिया है.

प्रवेश वर्मा को टिकट मिलने से हाई-प्रोफाइल नई दिल्ली विधानसभा सीट पर रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. कांग्रेस ने इसी सीट से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है. अब इस सीट पर केजरीवाल, प्रवेश वर्मा और संदीप दीक्षित के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा.

बिजवासन से कैलाश गहलोत को टिकट
बीजेपी ने आदर्श नगर सीट से राजकुमार भाटिया, बादली से दीपक चौधरी, रिठाला से कुलवंत राणा, नांगलोई जाट से मनोज शौकीन, मंगोलपुरी सीट से राजकुमार चौहान, रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, मॉडल टाउन से अशोक गोयल, करोल बाग से दुष्यंत कुमार गौतम, पटेल नगर से राजकुमार आनंद, राजौरी गार्डन से सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, जनकपुरी से आशीष सूद, बिजवासन सीट से कैलाश गहलोत को टिकट दिया है.

इसके साथ ही नई दिल्ली से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, जंगपुरा से सरदार तरविंदर सिंह, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, आरके पुरम सीट से अनिल शर्मा, महरौली से गजेंद्र यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, अंबेडकर नगर से खुशीराम चुनार, कालकाजी से रमेश बिधूड़ी, बदरपुर में नारायण दत्त शर्मा, पटपड़गंज से रवींद्र सिंह नेगी, विश्वास नगर से ओम प्रकाश वर्मा, कृष्णा नगर से अनिल गोयल, गांधीनगर से अरविंदर सिंह लवली, सीमापुरी से कुमारी रिंकू, रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन और घोंडा से अजय महावर को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

AAP के निशाने पर प्रवेश वर्मा
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा, आम आदमी पार्टी के निशाने पर हैं, हाल ही में सत्तारूढ़ पार्टी ने प्रवेश वर्मा पर नई दिल्ली में महिलाओं को 1100 रुपये बांटने का आरोप लगाया था. इतना ही नहीं, AAP ने प्रवेश वर्मा के खिलाफ ईडी में शिकायत भी दर्ज कराई है, जिन्होंने इन दावों को खारिज कर दिया है

बीजेपी ने किसे कहां से दिया टिकट

विधानसभा सीट उम्मीदवार
आदर्श नगर राज कुमार भाटिया
बादली दीपक चौधरी
रिठाला कुलवंत राणा
नांगलोई जाट मनोज शौकीन
मंगोलपुरी राजकुमार चौहान
रोहिणी विजेंद्र गुप्ता
शालीमार बाग रेखा गुप्ता
मॉडल टाउन अशोक गोयल
करोल बाग दुष्यंत कुमार गौतम
पटेल नगर राज कुमार आनंद
राजौरी गार्डन सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा
जनकपुरी आशीष सूद
बिजवासन कैलाश गहलोत
नई दिल्ली प्रवेश साहिब सिंह वर्मा
जंगपुरा सरदार तरविंदर सिंह मरवाह
मालवीय नगर सतीश उपाध्याय
आर के पुरम अनिल शर्मा
महरौली गजेंद्र यादव
छतरपुर करतार सिंह तंवर
अंबेडकर नगर खुशीराम चुनार
कालकाजी रमेश विधूड़ी
बदरपुर नारायण दत्त शर्मा
पटपड़गंज रविंद्र सिंह नेगी
विश्वास नगर ओम प्रकाश शर्मा
कृष्णा नगर डॉ अनिल गोयल
गांधी नगर सरदार अरविंदर सिंह लवली
सीमापुरी कुमारी रिंकू
रोहतास नगर जितेंद्र महाजन
घोंडा अजय महावर

Latest articles

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...