9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के शकरपुर में आपसी विवाद ने लिया खतरनाक रूप,चाकू घोंपकर छात्र...

दिल्ली के शकरपुर में आपसी विवाद ने लिया खतरनाक रूप,चाकू घोंपकर छात्र की हत्या

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में शकरपुर की एक स्कूल में आपसी विवाद के चलते एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय नंबर 2 (आरएसबीवी-2) के बाहर 14 वर्षीय ईशु गुप्ता की हत्या तब हुई, जब एक्सट्रा क्लास के बाद छात्र स्कूल से निकल रहे थे। बताया गया कि ईशू की एक और छात्र कृष्णा से बातों-बातों में विवाद बढ़ गया जिसके बाद ईशू की हत्या कर दी गई।

क्या है पूरी घटना जानिए
जांच के अनुसार,ईशु और एक अन्य छात्र कृष्णा के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कृष्णा ने 3-4 साथियों के साथ मिलकर स्कूल के गेट के बाहर ईशु पर हमला कर दिया। हमलावरों में से एक,सकला ने ईशु के दाहिने जांघ में छुरा घोंप दिया। घटना के तुरंत बाद, शकरपुर थाने की टीमों, एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड और विशेष स्टाफ को हमलावरों को पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने घटना के सिलसिले में 07 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और उनकी भूमिका और मकसद की जांच कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखा गया है।

9वीं क्लास का छात्र था ईशू
ईशु गणेश नगर इलाके में रहता था। वह नौवीं कक्षा का छात्र था। कल ही स्कूल में खेलने के दौरान आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक स्टूडेंट से उसका झगड़ा हो गया था। जिसके चलते उस छात्र ने ईशु को स्कूल के बाहर देख लेने की धमकी दी थी। दोनों अपनी-अपनी कक्षा में चले गए। मगर धमकी देने वाले लड़के ने अपने पड़ोस में रहने वाले नाबालिग लड़के को झगड़ा होने की सूचना दी। उसने उसे यह भी कहा कि वह चाकू और लड़के लेकर छुट्टी के समय स्कूल के बाहर आ जाए।

शाम छह बजे जैसे ही ईशु बाहर आया तो पहले स्कूल के बाहर घात लगाकर खड़े नाबालिग लड़के उस पर टूट पड़े। उसकी पिटाई करने के दौरान ही किसी ने उसकी दाहिनी जांघ में चाकू घोंप दिया। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। लोकल पुलिस, नारकोटिक्स स्कवाड और स्पेशल स्टाफ की टीम को मामले की छानबीन में लगाया गया। टीम ने कुछ ही घंटों में सात लड़कों को पकड़ लिया। सभी की भूमिका की जांच की जा रही है। आज ईशु की बॉडी का पोस्टमॉर्मट करवाया जाएगा।

पूर्वी दिल्ली की एक और घटना
पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार में एक 33 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने एक 15 वर्षीय लड़के की हत्या कर दी। दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। 19 नवंबर को, लड़का अपने 8 साल के भतीजे और एक अन्य दोस्त के साथ पास के मंदिर में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। तभी नाला रोड पर आरोपी व्यक्ति से उसका विवाद हो गया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...