21.4 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराजनीतिअब वो गलती दोहराना नहीं चाहती बीजेपी, कांग्रेस को काउंटर करने के...

अब वो गलती दोहराना नहीं चाहती बीजेपी, कांग्रेस को काउंटर करने के लिए आंबेडकर पर बनाया बड़ा प्लान

Published on

नई दिल्ली

बीजेपी अनुसूचित जातियों तक पहुंचने के लिए एक बड़ा अभियान चला रही है। यह अभियान 11 जनवरी से शुरू होगा और दो हफ्ते तक चलेगा। इस अभियान का नाम ‘संविधान गौरव अभियान’ है। इसमें संविधान और डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान पर जोर दिया जाएगा। बीजेपी का कहना है कि यह अभियान संवैधानिक मूल्यों और अंबेडकर की विरासत को मजबूत करने के लिए है।

कांग्रेस के नैरेटिव का जवाब देने की तैयारी
यह अभियान उन जिलों में ज्यादा केंद्रित होगा जहां दलित आबादी ज्यादा है। बीजेपी नेता विनोद तावड़े इस अभियान के संयोजक हैं। यह अभियान कांग्रेस के उस दावे का जवाब माना जा रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि अमित शाह ने राज्यसभा में अंबेडकर का अपमान किया था। कांग्रेस ने भी ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान’ शुरू किया है। यह अभियान देश भर के हर ब्लॉक, जिला और राज्य में चलाया जा रहा है।

क्या है संविधान गौरव अभियान?
बीजेपी संविधान गौरव अभियान के जरिए बीजेपी संविधान और उसके रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को लोगों तक पहुंचाना चाहती है। बीजेपी मोदी सरकार के उन कार्यक्रमों और योजनाओं का भी जिक्र करेगी जो संवैधानिक मूल्यों पर आधारित हैं और अंबेडकर की विरासत को मजबूत करते हैं। बीजेपी ने यह अभियान इसलिए शुरु करने का फैसला किया है, क्योंकि विपक्षी दलों ने उसपर देश के मार्गदर्शक दस्तावेज के मूल्यों को कमजोर करने के प्रयास का आरोप लगाया है। विपक्षी हमलों के बाद भाजपा ने खुद को संविधान के चैंपियन के रूप में पेश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

सूत्रों ने कहा कि बीजेपी सभी राज्यों की राजधानियों और अन्य शहरों में कुल मिलाकर कम से कम 50 कार्यक्रम आयोजित करेगी। स्थानीय स्तर पर भी पार्टी की ओर से कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विपक्षी दल सरकार को घेर रही
विपक्षी इंडिया गठबंधन ने पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी द्वारा संविधान को कथित तौर पर कमजोर करने के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था। यह ऐसा मुद्दा रहा, जिसकी वजह से बीजेपी को मतदाताओं के एक वर्ग का खासा नुकसान उठाना पड़ा था। बीजेपी के नेता भी मानते हैं कि इस कारण बीजेपी लोकसभा चुनाव में अपने बूते बहुमत हासिल करने में नाकाम रही।

संसद में भी हुई चर्चा
हाल ही में संपन्न संसद के शीतकालीन सत्र में भारत के संविधान की 75 साल की गौरवशाली यात्रा पर चर्चा हुई थी। इस दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण के एक अंश को मुद्दा बनाया और उन पर आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। शाह ने विपक्षी दलों पर उनके भाषण को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा ने जोर देकर कहा कि यह कांग्रेस ही है, जिसने बार-बार आंबेडकर का अपमान किया है।

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...