19 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराजनीति'पहली लिस्ट में वही लोग, जो संसद में गाली-गलौच करते थे...', संजय...

‘पहली लिस्ट में वही लोग, जो संसद में गाली-गलौच करते थे…’, संजय सिंह का बीजेपी पर तीखा हमला

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी की दिल्ली चुनाव के लिए जारी पहली लिस्ट पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि इसमें वही लोग हैं जो संसद में गाली-गलौच करते थे और अपने क्षेत्रों में नकदी बांटने में शामिल थे. संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के लोग कल्याणकारी योजनाओं के कारण आम आदमी पार्टी को वोट देंगे.

संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने दावा किया था कि वह काला धन वापस लाएंगे, 2 करोड़ नौकरियां देंगे, लेकिन आलम ये है कि 750 किसानों ने अपनी जान दे दी. कांग्रेस, प्रधानमंत्री मोदी के झूठे वादों और झूठा पार्टी पर सवाल क्यों नहीं उठा रही है? उन्होंने पंजाब की AAP सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि वहां 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है, मोहल्ला क्लीनिक और स्कूलों की सुविधा उपलब्ध है.

पंजाब कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार
पंजाब कांग्रेस के इस आरोप पर कि पिछले 3 सालों में आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को 1000 रुपये देने का अपना वादा पूरा नहीं किया, संजय सिंह ने कहा कि हम वो पार्टी हैं जो वादों से ज्यादा काम करके दिखाते हैं. पंजाब में हमने अपने वादों को पूरा किया है और आगे भी करेंगे.

दिल्ली वक्फ बोर्ड के नए सीईओ की नियुक्ति पर कही ये बात
दिल्ली वक्फ बोर्ड के सीईओ की नियुक्ति पर पूछे गए सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है क्योंकि मैं लगातार कार्यक्रमों में व्यस्त था, लेकिन हम देखेंगे कि नए वक्फ प्रमुख को किस प्रक्रिया के तहत नियुक्त किया गया है.

कल बताऊंगा केजरीवाल देश विरोधी क्यों हैंः अजय माकन
इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने X पर एक पोस्ट में कहा कि रविवार को प्रेस वार्ता में मैं विस्तार से बताऊंगा कि अरविंद केजरीवाल देश विरोधी क्यों हैं. पिछली बार मैंने दो मुख्य बातें कही थीं. पहली- मैंने कहा था कि उन्हें केजरीवाल नहीं, फर्जीवाल कहना चाहिए. दूसरी- मैंने उन्हें एंटी नेशनल, यानी देश विरोधी, कहा था. आज प्रताप बाजवा और राजा वडिंग ने यह बखूबी स्पष्ट कर दिया है कि केजरीवाल को फर्जीवाल क्यों कहा जाना चाहिए. यह नाम इसके ऊपर पूरी तरह से फिट बैठता है. अजय माकन ने कहा कि जहां तक केजरीवाल को एंटी नेशनल कहने का सवाल है, इसके पीछे के कारणों को मैं कल सुबह यानी रविवार को 11:30 बजे डीपीसीसी में एक प्रेस वार्ता में विस्तार से बताऊंगा. मैं आपको ये समझाऊंगा कि क्यों मैं उन्हें एंटी नेशनल, राष्ट्र विरोधी और देश विरोधी कहता हूं.

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...