16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबाइडेन कर रहे ट्रंप का अपमान? नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण पर...

बाइडेन कर रहे ट्रंप का अपमान? नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण पर आखिर क्यों आधा झुका रहेगा अमेरिकी झंडा

Published on

नई दिल्ली,

डोनाल्ड ट्रंप का अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर 20 जनवरी को शपथग्रहण शेड्यूल है, लेकिन इस बीच पूरे देश में अमेरिकी झंडा आधा झुका रहेगा. आमतौर पर ऐसा किसी के सम्मान में किया जाता है, लेकिन ट्रंप हैरान हैं कि उनके शपथ के मौके पर अमेरिकी झंडे आधे झुके रहेंगे.

दरअसल, जो बाइडेन प्रशासन ने पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के निधन के बाद उनके सम्मान में एक महीने का राष्ट्रीय शोक लागू किया है, और इस दौरान झंडे को आधा झुकाने की परंपरा है. इत्तेफाक से इसी दौरान ट्रंप का शपथग्रहण है. उन्होंने इसकी शिकायत अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्रुथ सोशल पर की.

डोनाल्ड ट्रंप ने झंडे झुके रहने को लेकर की शिकायत
जिमी कार्टर के 9 जनवरी को होने वाले अंतिम संस्कार में ट्रंप शामिल होंगे, लेकिन इसके इतर शिकायत की कि उनके शपथग्रहण के मौके पर ऐसा पहली बार होगा, जब अमेरिकी झंडे झुके रहेंगे. ट्रंप ने कहा, “डेमोक्रेट्स इस बात से बहुत उत्साहित हैं कि मेरे शपथग्रहण समारोह के दौरान हमारा शानदार अमेरिकी झंडा संभवतः आधा झुका रहेगा.”

ट्रंप ने कहा, “वे (डेमोक्रेट्स) सोचते हैं कि यह बहुत अच्छा है और वे इससे बहुत खुश हैं, क्योंकि असल में वे हमारे देश से प्यार नहीं करते, वे सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं.” ट्रंप ने कहा कि पिछले सप्ताह कार्टर की मृत्यु की वजह से अमेरिकी झंडा “पहली बार किसी भावी राष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह के दौरान आधा झुका रहेगा.” ट्रंप ने कहा, “कोई भी इसे देखना नहीं चाहता और कोई भी अमेरिकी इससे खुश नहीं हो सकता. देखते हैं कि आगे क्या होता है.”

ट्रंप की शिकायतों पर विचार करने का प्लान नहीं!
डोनाल्ड ट्रंप की शिकायतों पर व्हाइट हाउस प्रवक्ता केरिन जियन-पियरे ने कहा कि व्हाइट हाउस के पास शिकायतों पर विचार करने का कोई प्लान नहीं है. पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का राजकीय अंतिम संस्कार 9 जनवरी को वाशिंगटन नेशनल कैथेड्रल में होगा, जो कि सबसे लम्बे समय तक जीवित रहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए राष्ट्रीय शोक दिवस का हिस्सा होगा. राष्ट्रपति जो बिडेन ने संघीय संपत्तियों पर अमेरिकी झंडे को 30 दिनों के लिए आधा झुकाए जाने का आदेश दिया. इस दौरान में अगले राष्ट्रपति चुने गए डोनाल्ड ट्रम्प का शपथ ग्रहण भी शामिल होगा.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...