23.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराजनीतिबीजेपी नेताओं ने बेशर्मी की सारी हदें पार... रमेश बिधूड़ी के CM...

बीजेपी नेताओं ने बेशर्मी की सारी हदें पार… रमेश बिधूड़ी के CM आतिशी पर दिए विवादित बयान पर भड़के केजरीवाल

Published on

नई दिल्ली

प्रियंका गांधी के खिलाफ विवादित बयान में घिरे बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने अब दिल्ली की सीएम आतिशी के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है। रविवार को दिल्ली में एक चुनावी सभा में बिधूड़ी ने आतिशी, अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह पर आपत्तिजनक बयान दिए। उन्होंने आतिशी पर सरनेम बदलने का आरोप लगाया और उनके माता-पिता पर भी टिप्पणी की।

रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। केजरीवाल ने कहा, ‘बीजेपी के नेताओं ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी। बीजेपी के नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जी को गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। एक महिला मुख्यमंत्री का अपमान दिल्ली की जनता सहन नहीं करेगी। दिल्ली की सभी महिलाएं इसका बदला लेंगी।’

हालांकि रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी पर दिए गए अपने बयान पर माफी मांगी थी। लेकिन उसके कुछ ही देर बाद उन्होंने एक और विवादित बयान दे दिया। इस बार निशाने पर थीं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी। उन्होंने कहा, ‘केजरीवाल ने तो बच्चों की कसम खाई थी और आतिशी ने अपना सरनेम ही बदल लिया।’

आतिशी के माता-पिता पर भी टिप्पणी
बिधूड़ी यहीं नहीं रुके। उन्होंने आतिशी के माता-पिता पर भी टिप्पणी की। उन्होंने सवाल उठाया कि आतिशी के माता-पिता ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी से बचाने के लिए दया याचिका क्यों दायर की थी। इस बयान से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। विपक्षी दल बिधूड़ी की इस टिप्पणी की निंदा कर रहे हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी पारा काफी हाई है। राजनीतिक दल एक-दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं।

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...