19.5 C
London
Wednesday, July 30, 2025
Homeराजनीतिदिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा... कांग्रेस...

दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा… कांग्रेस ने पेश की ‘प्यारी दीदी स्कीम’

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा ऐलान किया है। महिला वोटरों को लुभाने के लिए कांग्रेस ने सत्ता में आने पर हर महिला को 2500 रुपये देने की घोषणा की है। कांग्रेस की तरफ से सोमवार को प्यारी दीदी योजना की घोषणा की गई। योजना की घोषणा करते हुए कांग्रेस नेता और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि सरकार में आने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में ही इस योजना को मंजूरी देंगे।

महिला सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस जरूरी
इस मौके पर दिल्ली कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी समाज कल्याण और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी पहली गारंटी लॉन्च कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस हमेशा तत्पर रही है। निजामुद्दीन ने कहा कि कर्नाटक में भी सरकार बनते ही कांग्रेस ने समाज कल्याण की अपनी योजना पहली कैबिनेट में तय कर लागू की थी। ॉइसलिए महिला सशक्तिकरण के लिए दिल्ली में कांग्रेस जरूरी है।

महिला वोटरों पर नजर
कांग्रेस की इस घोषणा को दिल्ली के चुनाव में महिला वोटरों को लुभाने के लिए दांव माना जा रहा है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी मतदाता सूची के अनुसार दिल्ली में 71 लाख महिला वोटर हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी पहले ही महिलाओं को फिर से सरकार बनने पर 2100 रुपये महीना देने का वादा कर चुकी है। आम आदमी पार्टी की तरफ से महिलाओं का रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है। ऐसे में अब सभी की नजर बीजेपी के संकल्प पत्र पर टिक गई है।

Latest articles

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, 4 मीटर ऊंची सुनामी जापान में 20 लाख लोग निकाले गए

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, 4 मीटर ऊंची सुनामी!...

भारी बारिश के चलते स्कूलों में बुधवार को अवकाश घोषित

भेल भोपालभारी बारिश के चलते स्कूलों में बुधवार को अवकाश घोषित,राजधानी भोपाल के स्कूलों...

भेल कर्मचारियों को वेतन के साथ मिलेगा पीपीपी बोनस

भेल भोपालभेल कर्मचारियों को वेतन के साथ मिलेगा पीपीपी बोनस भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में बहस शाह का विपक्ष पर गुस्सा जानें क्या कहा राजनाथ सिंह ने

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में बहस शाह का विपक्ष पर गुस्सा जानें क्या कहा...

PM MODI MANN KI BAAT: PM मोदी की मन की बात ज्ञान भारतम मिशन और देश की उपलब्धियों पर की चर्चा

PM MODI MANN KI BAAT: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो...

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को चेताया बिहार में ‘SIR’ प्रक्रिया पर विपक्ष चुप नहीं बैठेगा

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को चेताया: बिहार में 'SIR' प्रक्रिया पर विपक्ष चुप...