15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयटोक्यो के फिश मार्केट में 11 करोड़ में बिकी एक मछली, जानें...

टोक्यो के फिश मार्केट में 11 करोड़ में बिकी एक मछली, जानें आखिर क्या थी इतनी भारी-भरकम कीमत की वजह?

Published on

नए साले के मौके पर जापान के टोक्यो के मछली बाजार में हुई नीलामी में जबरदस्त रिकॉर्ड बना है। रविवार को इस मछली बाजार में जो हुआ वो नजारा हैरान कर देने वाला था। दरअसल टोक्यो के मछली बाजार में ब्लूफिन टूना मछली की नीलामी हुई। यह मछली इसलिए इतनी सुर्खियां बटोर रहा है क्योंकि इस एक मछली 11 करोड़ में बिकी है। सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें बवाल मचा रही है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह कोई छोटी-मोटी मछली नहीं बल्कि 276 किलो की एक ब्लूफिन टूना मछली थी। इसकी नीलामी 207 मिलियन येन यानि कि 11 करोड़ रुपये में हुई। इसे ओनोडेरा ग्रुप के मिशेलिन-तारांकित सुशी रेस्टोरेंट ने खरीदा है। मोटे तौर पर आप समझ सकते हैं कि यह एक मोटरसाइकिल के आकार और वजन के बराबर का है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ब्लूफिन टूना अपने स्पीड के लिए जानी जाती है।

टूना मछली की खासियत
औसतन इस मछली की उम्र 40 साल होती है और यह समुद्र में लंबी और गहरे गोते मारने की भी क्षमता रखती है। 1999 से दर्ज किए गए आंकड़ों के हिसाब से ओपनिंग ईयर नीलामी में टोक्यो फिश बाजार में यह दूसरी सबसे बड़ी कीमत लगी है। ओनडेरा ग्रुप के सुशी रेस्टोरेंट को मिशेलिन ने शुरू किया था। उन्होंने इसके 11 करोड़ रुपये दिए। जापान में भी इस खबर को जबरदस्त मीडिया अटेंशन मिल रही है।

टूना है लकी चार्म
ओनडेरा के शिंजी नगाओ ने कहा है- ‘पहली बात कि टुना अच्छी किस्मत लेकर आता है। हम कामना करते हैं कि लोग इसे खाएंगे और उनका यह साल बहुत ही अच्छा बीतेगा।’ पिछले साल भी ओनडेरा ग्रुप ने 114 मिलियन येन का टूना फिश खरीदा था। इसके पहले 2019 में 278 किलो का ब्लूफिन फिश की कीमत 333.6 मिलियन थी। यूजर्स के लिए भी यह चौंकाने वाली घटना है।

2019 के बाद घट गई थी मांग
बता दें कि 2019 के बाद टूना फिश की बिक्री में काफी गिरावट आ गई थी। कोविड-19 महामारी की वजह से रेस्टोरेंट बंद थे और लोग बाहर खाना भी नहीं जा रहे थे ऐसे में टूना फिश की मांग कम हो गई थी। लेकिन समय के साथ मछली बाजार ने एक बार फिर गति पकड़ ली है और इसलिए जापान का नए साल की नीलामी फिर से लोगों का ध्यान आकर्षित करने लगे हैं।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...