12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यUP में मानवता तार तार - लाश के पैरों पर कपड़ा बांधकर...

UP में मानवता तार तार – लाश के पैरों पर कपड़ा बांधकर घसीटते दिखे दो शख्स, झांसी पोस्टमार्टम घर का वीडियो वायरल

Published on

झांसी ,

उत्तर प्रदेश के झांसी से एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यह वीडियो पोस्टमार्टम घर के बाहर का है, जहां दो लोग एक शव के पैरों में कपड़ा बांधकर घसीटते हुए अंदर ले जा रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

9 सेकंड के इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि शव के पैरों पर कपड़ा बंधा हुआ है और दो लोग उस कपड़े के सहारे शव को पोस्टमार्टम घर में घसीटते नजर आ रहे हैं. यह वही पोस्टमार्टम घर है, जहां एंबुलेंस ड्राइवर शव को नीचे पटकता हुआ दिखाई दिया था.

शव को घसीटते नजर आए दो शख्स
पुलिस ने इस वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया है. क्षेत्राधिकारी नगर रामवीर सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है. यह वीडियो कब और कहां का है, इसका पता लगाया जा रहा है. जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

शव की बेकद्री की यह घटना तब सामने आई है, जबकि कुछ समय पूर्व ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने वीडियो वायरल होने पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद भी एंबुलेंस से शवों को लाने और ले जाने का काम करने वाले कई लोगों की कार्यशैली में सुधार नहीं आ रहा है। लगातार सामने आ रहे वीडियो से स्वास्थ्य महकमे की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े होते हैं। स्वास्थ्य महकमे के जिम्मेदार कर्मचारी और अधिकारी इन एंबुलेंस चालकों की निगरानी कर पाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स का शव कपड़े से ढंका हुआ है और दोनों पैरों पर अलग से कपड़े बांधा गया है। कपड़े को देखकर आसानी से अनुमान लगाया जा सकता है कि शव को घसीटने के लिए ही इस तरह से यह कपड़ा बांधा गया है। दो शख्स एक-एक ओर से पैर पर बंधे हुए कपड़े को पकड़कर घसीटते हुए ले जाते दिखाई दे रहे हैं। किसी भी संवेदनशील इंसान को यह वीडियो विचलित कर सकता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

झांसी के सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्रकाश में आया है, जिसमें दो व्यक्ति एक शव को खींचते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो कब का है और कहां का है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व भी एक मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...