17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराजनीतिजवानों की शहादत में बढ़ोतरी से सरकार की क्षमता पर सवाल खड़े...

जवानों की शहादत में बढ़ोतरी से सरकार की क्षमता पर सवाल खड़े होते हैं, छत्तीसगढ़ नक्सल हमले पर राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा

Published on

नई दिल्ली

छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में 9 जवानों की शहादत से पूरा देश गमगीन है। नक्सलियों की इस कायराना हरकत की हर कोई आलोचना कर रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी हमले में शहीद हुआ जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत में बढ़ोतरी के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा को कायम रखने की सरकार की क्षमता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। आतंक और हिंसा के खिलाफ पूरा देश एकजुट है।

नक्सली हमले पर राहुल गांधी का ट्वीट
रायबरेली से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, ‘छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए कायरतापूर्ण नक्सली हमले में हमारे कई जवानों और गाड़ी ड्राइवर के शहादत की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।’

जवानों की शहादत पर सरकार को घेरा
राहुल गांधी ने आगे कहा कि ‘इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। आतंक और हिंसा के खिलाफ पूरा देश एकजुट है।’ कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि जवानों की शहादत में वृद्धि के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा को मेंटेन रखने की सरकार की क्षमता को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी रिएक्ट किया।

प्रियंका गांधी ने की नक्सली हमले की निंदा
कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘बीजापुर, छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में बड़ी संख्या में जवानों के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद है। पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और कड़े स्वर में इसकी निंदा करता है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने क्या कहा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में हुए कायराना नक्सली हमले से बहुत दुःखी हूं, जहां डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के हमारे आठ बहादुर जवानों और एक ड्राइवर ने राष्ट्र की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। हमारे साहसी जवानों के परिजनों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं हैं। पूरा देश इस आतंकी कृत्य के खिलाफ एकजुट है। नक्सलवाद आंतरिक सुरक्षा खतरा है और लोकतंत्र में इसका कोई स्थान नहीं है। केंद्र और राज्य सरकारों को इस खतरे को खत्म करने के लिए और अधिक सक्रिय होना चाहिए, ताकि हमारे सैनिकों के कीमती जीवन को खतरे में न डाला जाए।’

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...