11.3 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराज्य40 किलो विस्फोटक, 15 दिन पहले प्लानिंग... 2025 के सबसे बड़े हमले...

40 किलो विस्फोटक, 15 दिन पहले प्लानिंग… 2025 के सबसे बड़े हमले को देखने पहुंचे DGP और CRPF के IG

Published on

बीजापुर

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। इससे नक्सली तिलमिलाए हुए हैं। बीते दो सालों में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर सबसे बड़ा हमला किया है। बीजापुर के अंबेली गांव के करीब आईईडी ब्लास्ट में आठ जवान शहीद हो गए हैं। साथ ही गाड़ी के ड्राइवर की भी मौत हो गई है। इसे लेकर रायपुर से दिल्ली तक हलचल है। हमले की विभत्सता को देखने के लिए डीजीपी और सीआरपीएफ के आईजी मौके पर पहुंचे थे।

15 दिन से चल रही थी प्लानिंग
दरअसल, नक्सलियों के इलाके में सुरक्षा बल के जवान जब चलते हैं तो उससे पहले रोड ओपनिंग पार्टी चलती है। इनसे सिग्नल मिलने के बाद ही टीम आगे बढ़ती है। बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए जवान सर्च ऑपरेशन से ही लौट रहे थे। एक चूक की वजह से नक्सली अपने मंसूबे में कामयाब हुए हैं। यह दावा किया जा रहा है कि अपने वजूद को बचाए रखने के लिए नक्सलियों के बड़े नेता बीते 15 दिनों से इस हमले की प्लानिंग कर रहे थे।

हथियार लूटने में रहे असफल
वहीं, आमतौर पर नक्सली हमले के बाद जवानों के हथियार लूट लेते हैं। यहां भी उनकी मंशा ऐसी ही थी लेकिन घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर रोड ओपनिंग पार्टी थी। धमाके की आवाज सुनते ही वहां तैनात जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। इसकी वजह से नक्सली शहीद जवानों के हथियार नहीं लूट पाए।

40-50 किलो विस्फोटक
नक्सलियों ने पुलिस वाहन को उड़ाने के लिए 40-50 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया है। ऐसा माना जा रहा है कि सड़क निर्माण से पहले ही नक्सलियों ने यहां आईईडी प्लांट किया होगा। नक्सली मौके की ताक में थे। नक्सलियों को मौका मिला तो जवानों की गाड़ी उड़ा दी है।

तीन साल पहले प्लांट की थी आईईडी
बताया जा रहा है कि इस सड़क का निर्माण करीब 10 साल पहले हुआ था। तीन साल पहले इसकी मरम्मत हुई थी। मरम्मत के दौरान ही नक्सलियों ने इसमें आईईडी लगाई थी। अब इसे ब्लास्ट किया है।

मौके पर पहुंचे डीजीपी
2025 की शुरुआत के साथ ही नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। इसके बाद खलबली मच गई है। घटना के अगली सुबह छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल और बस्तर आईजी पी सुंदरराज मौके पर पहुंचे। सभी अधिकारियों ने ब्लास्ट वाली जगह को देखा है। डीजीपी कुछ देर तक यूं देखते रहे हैं।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this